फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ‘किसानों के सुखी होने पर ही देश बन सकेगा विश्व गुरु’

‘किसानों के सुखी होने पर ही देश बन सकेगा विश्व गुरु’

Mon, 18 Sep 2017 10:23 PM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
‘किसानों के सुखी होने पर ही देश बन सकेगा विश्व गुरु’
‘किसानों के सुखी होने पर ही देश बन सकेगा विश्व गुरु’ - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

भाजपा के किसान कल्याण सम्मेलन में मुख्य अतिथि व किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता रामबाबू द्विवेदी ने कहा कि भाजपा देश को विश्व गुरु के रूप में देखना चाहती है, जिसके लिए प्रधानमंत्री मोदी निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश विश्व गुरु तभी बनेगा, जब सभी किसान सुखी होंगे। किसानों को उचित मूल्य पर खाद, बीज और पानी उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

शहर के सरस्वती पैलेस में हुए कार्यक्रम में जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों से आए 33 किसानों को सम्मानित किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ पं दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण से हुआ। जिलाध्यक्ष शरद वाजपेयी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ सभी किसानों तक पहुंचना चाहिए। कहा कि सभी किसान कृषि विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण अवश्य कराएं। जिला संयोजक किसान मोर्चा अमित वर्मा, मुख्य अतिथि रामबाबू और विशिष्ठ अतिथि वीरेंद्र कुमार ने किसान कौशल किशोर वर्मा, रंजीत सिंह, मन्ना लाल राठौर, नीलकंठ पाठक, सुधीर सिंह, धर्म सिंह, रामनरेश लोधी, भागीरथ कनौजिया, मुक्ता प्रसाद वर्मा, राजेंद्र कुमार, नीतू सिंह समेत 33 किसानों को प्रशस्ति पत्र और पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को महामंत्री कुलभूषण सिंह, विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, अरविंद गिरि, रोमी साहनी, जिला प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने भी संबोधित किया। इस मौके पर कुंवर अभिषेक सिंह, सुनील कुमार सिंह, नीरू पुरी, आशीष बाथम, राजू मिश्रा, राजकिशोर मौर्या, मनोज वर्मा, चंदन शाह, रामजी शुक्ला, दीपक पुरी, अभिषेक रमन मिश्रा, अनिल यादव, सुधांशू त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed