फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती एनीमिया व बुखार पीड़ित बच्चों की मौत, एक रेफर

चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती एनीमिया व बुखार पीड़ित बच्चों की मौत, एक रेफर

Thu, 20 Jul 2017 07:46 PM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 07:46 PM IST
विज्ञापन
चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती एनीमिया व बुखार पीड़ित बच्चों की मौत, एक रेफर

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में बृहस्पतिवार को भर्ती हुए एनीमिया और बुखार पीड़ित दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं झटके आने से पीड़ित एक बच्चे को लखनऊ रेफर कर दिया गया। जबकि एईएस की संभावना होने के कारण एक बच्चे को आईसीयू वार्ड में शिफ्ट किया गया है।

पड़ोसी जनपद सीतापुर के ब्लॉक लहरपुर के गांव चंदसुआ निवासी श्रीकांत ने बुखार व झटके आने पर अपने दो साल के पुत्र आनंद को चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कराया था, जिसमें एईएस की संभावना मिलने पर डॉक्टर ने जांच के लिए सैंपल भेजकर उसे आईसीयू वार्ड में भर्ती करा दिया है। वहीं झटके आने के कारण चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती हुए चार साल के क्षितिज पुत्र अतुल निवासी खीरी की हालत में सुधार ना होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। चिल्ड्रेन वार्ड में बृहस्पतिवार को भर्ती हुए बुखार पीड़ित तीन वर्षीय अखिलेश पुत्र सोमबारी निवासी बेडनापुर एवं गंभीर एनीमिया पीड़ित नौ माह की सलोनी पुत्री अवधेश निवासी सलेमपुर की इलाज के कुछ ही देर बाद मौत हो गई।
विज्ञापन

.........
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed