{"_id":"67b4d3a9d13f31ee42066cc3","slug":"17-bigha-land-became-the-reason-for-murdercousin-brother-took-his-life-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-139613-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 17 बीघा जमीन बनी हत्या की वजह...चचेरे भाई ने ले ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 17 बीघा जमीन बनी हत्या की वजह...चचेरे भाई ने ले ली जान
विज्ञापन
पकड़े गए हत्यारोपी-स्रोत पुलिस
लखीमपुर खीरी। उचौलिया के ग्राम डुडौलिया निवासी देवेंद्र का शव उसी के घर के कमरे से बरामद हुआ था। पुलिस ने तफ्तीश शुरू की तो शक की सुई चचेरे भाई और दो ताऊओं पर आकर रुक गई। शक के आधार पर पुलिस ने चचेरे भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो घटना से पर्दा उठ गया। मृतक के चचेरे भाई और दो ताऊ की नियत उसकी 17 बीघा जमीन पर खराब थी। इसी को लेकर कुल्हाड़ी से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों हत्यारोपियों को जेल भेज दिया है।
बता दें कि बीते बुधवार से लापता युवक देवेंद्र सिंह (35) का लहूलुहान शव तीन दिन बाद यानी शनिवार की दोपहर उसके घर में कमरे से बरामद हुआ था। शव के हाथ-पैर बंधे हुए थे जबकि सिर पर धारदार हथियार से प्रहार करते हुए उसकी हत्या कर दी गई थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र करते हुए परिवार के लोगों की सीडीआर निकलवाई।
मृतक देवेंद्र के पिता अशोक सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों की मानें तो मृतक देवेंद्र के हिस्से में 17 बीघा जमीन थी। इसकी देखरेख उसका चचेरा भाई करन सिंह करता था। कुछ दिनों से देवेंद्र ने खेत की देखरेख खुद शुरू की तो यह बात चचेरे भाई के अलावा उसके दो ताऊ को नागवार गुजरी।
विज्ञापन
17 बीघा जमीन पर नियत खराब हुई तो चचेरे भाई करन सिंह, ताऊ विजय सिंह और राजू सिंह ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची। पुलिस की माने तो करन सिंह ने देवेंद्र पर ताबड़तोड़ प्रहार करते हुए उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया था। पुलिस ने तीनों हत्यारोपियों को जेल भेज दिया है।
घटना के बाद से पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही थी। घटना में देवेंद्र का चचेरा भाई करन संदिग्ध था। हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो ताऊ के नाम भी सामने आए। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है। - नैपाल सिंह, एएसपी पश्चिमी