फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   169 Anganwadi assistants received appointment letters

Lakhimpur Kheri News: 169 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिले नियुक्ति पत्र

Sun, 26 Apr 2026 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 26 Apr 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
169 Anganwadi assistants received appointment letters
सहायिका को नियु​क्ति प्रमाण-पत्र देते हुए विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह। स्रोत : विभाग
मोहम्मदी/पलियाकलां। जिले में आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण का क्रम जारी है। शनिवार को अलग-अलग कार्यक्रमों में कुल 169 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए, जिससे चयनित महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

मोहम्मदी स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह और ब्लॉक प्रमुख महेंद्र वाजपेई ने 137 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इनमें मोहम्मदी की 65 और पसगवां की 72 सहायिकाएं शामिल हैं। मोहम्मदी की रीता देवी, साक्षी वर्मा, नेहा दिनकर, रिंजू देवी, पिंकी, मोहनी, लाल देवी, कामिनी, मानसी हरनारायणपुर, मानसी सहदेवा, प्रीति यादव, ममता, शमा परवीन, अंजली देवी, रश्मि समेत अन्य को प्रमाण पत्र दिए गए। वहीं पसगवां की सुनीता, शिल्पी, पूजा देवी, फूलन देवी, पूजा देवी, मोहनी देवी, शालिनी शर्मा, महिमा वर्मा, सरोज, खुशबू, संध्या, हुस्न बानो सहित अन्य सहायिकाओं को भी नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन सरिता सिंह ने किया। प्रधान सहायक रोहित कुमार ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान सीडीपीओ सुभाष सिंह, मधु रानी, संजय कुमार, अनिल मिश्रा, मोनिका देवी, रुचि वर्मा, वंदना, शशि, मंजू, एकता, प्रीति, गोदावरी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पलियाकलां में विधायक रोमी साहनी ने ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 32 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। पूरे ब्लॉक में कुल 82 सहायिकाओं का चयन किया गया है। इससे पहले 10 सहायिकाओं को चंदनचौकी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने तथा 40 को जिला मुख्यालय पर नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं। इस दौरान खंड विकास अधिकारी सर्वेश कुमार तिवारी सहित ब्लॉक का स्टाफ और अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed