{"_id":"5ccf19b9bdec22077b457762","slug":"161557076409-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेफर सेंटर बनकर रह गया सीएचसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेफर सेंटर बनकर रह गया सीएचसी
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। जिला अस्पताल के बाद दूसरे नंबर का दर्जा प्राप्त 30 बेड वाली सीएचसी में टीवी सेंटर, एक्सरे मशीन, ओटी, विशेष कर नवजात शिशुओं के इलाज के लिए लाखों रुपये की मशीनों के साथ आक्सीजन सिलेंडर, पैथालॉजी की व्यवस्था है, लेकिन इसके बाद भी यहां मरीज रुकना नहीं चाहते। रविवार को अमर उजाला टीम को 30 बेड के सीएचसी में महज पांच मरीज भर्ती मिले। अस्पताल में लगे अधिकांश पंखे खराब थे, जिससे मरीजों को भीषण गर्मी में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
गर्मी में मरीज परेशान
महिला वार्ड में लगा पंखा खराब है जिससे मरीजों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। प्रसूता अर्जुननगर कालोनी निवासी परवीन ने बताया कि वह दो मई को गोला सीएचसी में भर्ती हुई थीं। तब से अब तक पंखा नहीं ठीक हुआ है। मजबूरी में वह घर से पंखा मंगवाई हैं।
भर्ती होने से कतराते हैं मरीज
सीएचसी में मरीजों की भर्ती के लिए एक स्पेशल, एक जनरल, दो महिला वार्ड सहित चार वार्ड हैं। डिलीवरी के तीन, आयुष्मान भारत का एक और एक सामान्य मरीज झाऊपुर निवासी गोल्डी देवी, अर्जुननगर कालोनी निवासी परवीन, रामश्री सहित पांच लोग भर्ती मिले। डॉक्टर कुलदीप आदिम मरीजों के इलाज में लगे हैं। अस्पताल में इतनी कम संख्या मरीजों की बताती है कि लोग यहां आने से कतराते हैं।
विज्ञापन
लाखों रुपये की मशीन बेकार पड़ी है
क्षेत्र में जहां एक ओर लोग इलाज के लिए भटक रहे हैं, वहीं सीएचसी में नवजात बच्चों के इलाज के लिए एनबीएसयू वार्ड में लगी लाखों की मशीनें बेकार पड़ी हैं। जिम्मेदार अफसर भी इनसब की तरफ से मुंह मोड़कर बैठे हैं।
अस्त व्यस्त दिखा प्रसव कक्ष
सीएचसी में प्रसव कक्ष की व्यवस्थाएं अस्त व्यस्त दिखीं, जहां नवजात के लिए रखी गई मशीन खाली पड़ी थी, पर्दे आदि भी उखड़े पड़े थे। सीएचसी अधीक्षक ने निरीक्षण के दौरान स्टाफ को कड़े दिशा निर्देश भी दिए।
इन व्यवस्थाओं का अभाव
- सीएचसी में वर्षों से नहीं है जनरेटर, बिजली जाने के बाद इनवर्टर से चलाया जाता है काम।
- वर्षों से निष्प्रयोज्य पड़ी एक्सरे मशीन और डेंटल चेयर।
- आपरेशन थिएटर में एसी और निष्चेतक ट्रॉली नहीं।
- कमरों की कमी।
- स्वीकृत होने के बाद भी नहीं है ब्लड बैंक।
- महिला वार्ड में पेयजल की दिक्कत।
यह है स्टाफ
बाल रोग विशेषज्ञ सीएचसी अधीक्षक कुलदीप आदिम, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ कौशल वर्मा, दंत रोग विशेषज्ञ सुशील आदिम, स्त्रीरोग विशेषज्ञ संविदा डॉक्टर रूपसी सलूजा, चिकित्साधिकारी डॉ कमलेश नरायन, शंकर दयाल गोश्वामी, अजय वर्मा, राजेंद्र कुमार तैनात हैं।
सीएचसी की अव्यवस्थाओं, संसाधनों को उपलब्ध कराने के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा जा चुका है, शीघ्र ही अस्पताल को एक्सरे मशीन उपलब्ध होगी। दवाइयां इत्यादि पर्याप्त हैं। आए मरीजों का समुचित इलाज किया जाता है।
- डॉ. कुलदीप आदिम सीएचसी अधीक्षक गोला।