फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा-201

स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा-201

Sun, 23 Dec 2018 11:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा-201

विज्ञापन

स्वच्छता अभियान में चैंपियन बना गोला

लखीमपुर खीरी। कौन वार्ड कितना साफ को लेकर हुई स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा-2018 में नगर पालिका गोला का मुन्नू गंज (वार्ड पांच) प्रथम रहा और वार्ड 16 को पाचवां स्थान मिला, जबकि लखीमपुर का द्वारिकापुरी (वार्ड सात) दूसरे और मोहम्मदी का बाजारगंज उत्तरी (वार्ड 17) तीसरे स्थान पर रहा। विजेता वार्ड के सदस्य एवं प्रोत्साहन समिति के पदाधिकारियों सहित पालिकाध्यक्ष को डीएम ने कलक्ट्रेट सभागार में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
रविवार को सभागार में हुए सम्मान समारोह में डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि बीमारियों का प्रमुख कारण गंदगी है। इससे बचने के लिए साफ-सफाई आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मनुष्य में होने वाली 1350 बीमारियों में से 350 का कारण गंदगी है। उन्होंने विजेता वार्ड के सदस्य एवं संबंधित पालिका के ईओ और अध्यक्ष को प्रदेश एवं देश स्तर पर भी अपने नगर एवं वार्ड के साथ जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर एडीएम अरुण कुमार सिंह, मोहम्मदी एसडीएम बीडी वर्मा, जिला योजना समिति की सदस्य मनीषा माथुर, पालिकाध्यक्ष लखीमुपर निरूपमा बाजपेई, मोहम्मदी संदीप मेहरोत्रा, बरवर नसरीन बानो, ईओ लखीमपुर अखिलेश त्रिपाठी, गोला आरआर अंबेश, जितेंद्र त्रिपाठी, हरवंश दीक्षित, अमित सोनी, वार्ड प्रोत्साहन समिति गोला के सदस्य संत कुमार बाजपेई, सुरेंद्र शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

........
बोलीं पालिकाध्यक्ष, चमकेगा गोला का सितारा
प्रथम पुरस्कार मिलने से गौरवान्वित पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने वार्ड संख्या पांच के सदस्य आनंद सोनी, सफाई कर्मचारी एवं वार्डवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा गोला को क्लीन एवं ग्रीन बनाने के लिए निरंतर प्रयास जारी है। चार जनवरी से शुरू हो रहे स्वच्छता सर्वेक्षण में भी गोला नंबर वन बने इसके लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वच्छ प्रतिस्पर्धा के टॉप फाइव वार्ड मिले अंक
1. पालिका गोला का मुन्नूगंज (वार्ड पांच) 1908
2. पालिका लखीमपुर का द्वारिकापुरी (वार्ड सात) 1895
3. पालिका मोहम्मदी का बाजार गंज उत्तरी (वार्ड 17) 1890
4. पंचायत बरवर का जलील नगर (वार्ड छह) 1881.5
5. पालिका गोला का पश्चिमी दीक्षिताना (वार्ड 16) 1879

पुरस्कार के रूप में मिली धनराशि से होंगे विकास कार्य
पालिका ईओ अखिलेश त्रिपाठी का कहना है कि प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को पुरस्कार के रूप में मिलने वाली धनराशि पालिका प्रशासन को नकद न देेकर उस वार्ड में उतनी धनराशि से विकास कार्य कराए जाएगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed