{"_id":"5bf83358bdec22415b095d19","slug":"161542992728-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या कूच के लिए साध्वी प्राची ने निकाली बाइक रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या कूच के लिए साध्वी प्राची ने निकाली बाइक रैली
Updated Fri, 23 Nov 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। अयोध्या कूच के लिए हिंदू संगठनों ने शुक्रवार को मौजी नसीरुद्दीन मैदान से विश्व हिंदू परिषद की राष्ट्रीय नेता और फायर ब्रांड साध्वी प्राची के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई। इस दौरान साध्वी प्राची ने कहा कि जिस तरह राममंदिर को तोड़कर बाबरी मस्जिद बनाई गई थी। उसी तरह मंदिर बना दिया जाएगा। उन्होंने राहुल गांधी को नकली जनेऊधारी बताते हुए कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए न तो कोर्ट के फैसले का इंतजार होगा और न ही केंद्र सरकार के।
विश्व हिंदू परिषद की 25 नवंबर को अयोध्या में धर्मसभा प्रस्तावित है, जिसमें अधिक से अधिक लोग पहुंचने इसके लिए विहिप नेता आचार्य संजय मिश्रा के आह्वान पर विभिन्न हिंदू संगठनों के युवा शुक्रवार को मौजी नसीरुद्दीन भवन मैदान में एकत्र हुए। नसीरूद्दीन मैदान से निकली बाइक रैली शहर के विभिन्न मागों से होकर वापस मैदान पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान साध्वी ने कहा कि प्रभु राम मंदिर निर्माण के लिए केंद्र सरकार को संसद में कानून बनाकर अध्यादेश लाना चाहिए। रैली में सदर विधायक योगेश वर्मा, अंकुर शुक्ला, सुमित जायसवाल सहित एबीवीपी, बजरंग दल सहित कई संगठनों के लोग शामिल हुए।
धर्मसभा में शामिल होने जाएंगे दस हजार कार्यकर्ता
अवध क्षेत्र के मीडिया प्रभारी आचार्य संजय मिश्रा ने बताया कि जिले से सौ बसें और करीब तीन सौ छोटे वाहनों से श्रीराम भक्त 25 नवंबर की सुबह पांच बजे बहराइच, गोंडा होकर अयोध्या पहुंचेंगे।
विज्ञापन
सोमनाथ मंदिर की तरह अध्यादेश लाकर हो राम मंदिर का निर्माण
लखीमपुर खीरी। बाइक रैली में शामिल होने के लिए शुक्रवार को जिले पर आई साध्वी प्राची ने आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि 25 नवंबर को राम मंदिर के निर्माण की पूरी तैयारियां हैं। अयोध्या में एक धर्मसभा का आयोजन किया गया है, जिसमें पूरे देश से लोग पहुंच रहे हैं।
साध्वी प्राची समाजसेवी राजीव त्रिवेदी के आवास पर मीडिया से मुखातिब थीं। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि जब हिंदुस्तान के अंदर ताजिए निकलते हैं और हायतौबा मचती है, तब इकबाल अंसारी को डर नहीं लगता है। हिंदुस्तान में सब शांति है, लेकिन अंसारी जैसे लोग माहौल बना रहे हैं। इनकी बातों में नहीं आना चाहिए। कभी कहते हैं कि राम मंदिर के लिए अध्यादेश लाओ तो कभी कहते हैं कि डर लग रहा है। जब कोर्ट सबरीमाला पर फैसला दे सकता है, जलीकुट्टू पर फैसला दे सकता है, तो राम मंदिर पर क्यों नहीं। उन्होंने कहा कि राममंदिर निर्माण के लिए कोर्ट द्वारा फैसला न देने से दुख है। साध्वी ने कहा कि सरकार के फैसले का भी इंतजार किया, लेकिन अब इंतजार नहीं कर सकते। जिस तरह सरकार ने सोमनाथ मंदिर के लिए अध्यादेश लाकर उसका निर्माण कराया, उसी तरह संसद में कानून बनाकर मंदिर का निर्माण कराए। उन्होंने कहा कि जब बाबर ने प्रभु राम का मंदिर तोड़कर बाबरी ढांचा खड़ा किया था तो क्या कोर्ट और सरकार से पूछा था, जब उसने नहीं पूछा था तो हम भी किसी से नहीं पूछेंगे। इस मौके पर विहित नेता आचार्य संजय मिश्र मौजूद रहे।