{"_id":"5b65f4064f1c1b6f668b7581","slug":"161533408262-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूडा मोहल्लों में कराएगी गलियों का निर्माण, सांसद ने किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डूडा मोहल्लों में कराएगी गलियों का निर्माण, सांसद ने किया लोकार्पण
Updated Sun, 05 Aug 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11 करोड़ की लागत से18 गलियां बनवाएगी डूडा
क्रासर....
छह मोहल्लों में शुरू हुआ निर्माण
खीरी सांसद ने किया लोकार्पण
अमर उजाला ब्यूरो
4एलकेएच 16
लखीमपुर खीरी। डूडा की ओर से शहर के छह मोहल्लों में बनने वाली 18 गलियों के शिलापट का खीरी सांसद अजय मिश्रा टेनी, सदर विधायक योगेश वर्मा एवं पालिकाध्यक्ष निरूपमा बाजपेई ने संयुक्त रूप से अनावरण किया। शनिवार को नसीरूद्दीन मौजी भवन में अनावरण के बाद सांसद ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का गुणगान किया। कहा, गलियां बनने से इलाकों में रहने वालों को आवागमन में आसानी होगी।
डूडा पीओ राजेश कुमार पांडे ने बताया कि 11 करोड़ की लागत से मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी, हिदायतन नगर, बरखेरवा, पटेलनगर एवं कमलापुर में 18 गलियों का निर्माण होगा। खीरी सांसद ने कहा कि मोदी और योगी सरकार लोगों के विकास के लिए प्रयत्नशील है। गलियों का निर्माण होने से मोहल्ले के लोगों को आने जाने में काफी सहूलियत होगी। उन्होंने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। सदर विधायक ने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना की जानकारी देते हुए कहा कि जिन लोगों के पास अपना आवास नहीं है वे लोग आवेदन करने के लिए पालिका और डूडा कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि मौजूद लोगों को शहर को क्लीन और ग्रीन बनाने के लिए पॉलिथीन का बहिष्कार करने और स्वच्छता अभियान में पालिका का सहयोग करने की अपील की। इस मौके पर डूडा कि शिव कुमार रस्तोगी, ऋचा तिवारी सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।