फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   खेतों में मिले बाघ के पगचिह्न, लोग भयभीत

खेतों में मिले बाघ के पगचिह्न, लोग भयभीत

Sat, 21 Jul 2018 12:13 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Sat, 21 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खेतों में मिले बाघ के पगचिह्न, लोग भयभीत
टाइगर
गुरुवार सुबह महेशपुर गांव की आबादी और रेंज कोठी के दक्षिण खेतों में बाघ के ताजे पगचिह्न मिलने से रोड के किनारे घर बनाकर रह रहे लोगों में दहशत फैल गई। इस स्थान से जंगल की दूरी महज एक किलोमीटर है। पग चिह्न मिलने की पुष्टि वन कर्मियों ने भी की है।
विज्ञापन

महेशपुर गांव की आबादी से सटी रेंजर कोठी है। इसी कोठी से कुछ दूरी पर एक संस्थागत विद्यालय है, जिसके दक्षिण में कई लोग रोड के दोनों ओर घर बनाकर रहते हैं। इसी स्थान से एक किलोमीटर की दूरी पर बाघ ने पिछले वर्ष 21 अक्तूबर को अशर्फीगंज के युवक लालाराम वर्मा को हमला कर मार डाला था। गुरुवार की सुबह रेंज कोठी के दक्षिण खेतों में बाघ के ताजे पगचिह्न मिलने से वहां के ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। स्कूल के प्रबंधक राम भजन, मार्केट के दुकानदारों, गांव वालों का कहना है कि आबादी से सटे खेतों में विचरण कर रहा बाघ किसी भी व्यक्ति अथवा पशु पर कभी भी हमला कर सकता है। वनरक्षक श्याम किशोर शुक्ल आदि वन कर्मियों ने बाघ के पगचिह्न मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि मिले पगचिह्न के आधार पर बाघ रोड पार कर दक्षिण दिशा की ओर जंगल में चला गया है, क्योंकि वहां से जंगल की दूरी महज एक किलोमीटर है। वन कर्मियों का अनुमान है कि बाघ गन्ने का एरिया अधिक होने की वजह से जंगल का रास्ता भटक कर वहां आ पहुंचा होगा, उन्होंने लोगों को खेतों में समूह बनाकर जाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed