{"_id":"5d2f892f8ebc3e6cec0c785b","slug":"156339636715-lakhimpur-news171","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित रोडवेज बस रोड किनारे उतरी, यात्रियों में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित रोडवेज बस रोड किनारे उतरी, यात्रियों में मचा हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलियाकलां। पलिया-भीरा रोड पर अतरिया रेलवे क्रासिंग के कुछ आगे खराब रोड होने के कारण एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर रोड किनारे उतर गई। गनीमत यह रही कि बस झाड़ियों व पेड़ की वजह से पलटी नहीं। बस में लगभग 25 यात्री सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं, लेकिन बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।
भीरा से अतरिया पलिया की चीनी मिल तक रोड काफी जर्जर है। जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। मंगलवार की शाम सीतापुर डिपो की एक रोडवेज बस पलिया आ रही थी। अतरिया रेलवे क्रासिंग के आगे खराब रोड के किनारे चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस रोड किनारे झाड़ियों और पेड़ से टकराकर रुक गई। बस में लगभग 25 यात्री थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं। हादसे के दौरान यात्रियों में हड़कंप मच गया। काफी मशक्कत के बाद बस को निकालकर यात्रियों को पलिया तक पहुंचाया गया।