{"_id":"5d2e34e68ebc3e6cf35f997c","slug":"156330925516-lakhimpur-news99","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसर दफ्तरों में बैठकर जारी मांगते रहे जवाब, गोशाला में दो गायें और मर गईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसर दफ्तरों में बैठकर जारी मांगते रहे जवाब, गोशाला में दो गायें और मर गईं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ। धौरहरा की गोशाला में गोवंशीय पशुओं की मौतों से डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह गंभीर लग रहे हैं, क्योंकि यहां आयोजित संपूर्ण तहसील समाधान दिवस के बाद डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह अधिकारियों साथ गांव मूड़ा सरकटा पहुंच वहां अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। कमजोर और बीमार गोवंशीय पशुओं को देख वह चिंतित नजर आए। डीएम ने इलाज के साथ ही हरे चारे का समुचित प्रबंध करने के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों को निर्देशित किया।
मंगलवार दोपहर बाद डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह तहसील प्रशासन, नगर पालिका परिषद के अधिकारियों के साथ मूड़ा सरकटा स्थित अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल पहुंचे। जहां उन्हें 110 गोवंशीय पशु मिले, जिसमें से कुछ शेड के नीचे बंधे थे कुछ विचरण कर रहे थे। डीएम ने आश्रय स्थल परिसर में भूसा, चारा, पानी का प्रबंध देखकर संतोष व्यक्त किया। कमजोर, बीमार पशुओं को देख नाराजगी जताई और पशु चिकित्साधिकारी, नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारियों को इलाज, चारे की समुचित व्यवस्था के लिए निर्देशित किया। साथ ही एसडीएम सुनंदु सुधाकरन ने बताया कि आश्रय स्थल के निकट करीब डेढ़ एकड़ जमीन पर गौवंशीय पशुओं के लिए चारा बोया जाएगा और आश्रय स्थल परिसर में ऐपियर घास का प्लांटेशन कराया जाएगा, जो जल्द तैयार होती है। साथ ही पशुओं के लिए हितकर है। अधिकारियों ने गोशाला परिसर में करीब दो दर्जन पौधों का रोपण बी किया। इस मौके पर सीडीओ रविरंजन सिंह, तहसीलदार विपिन कुमार द्विवेदी सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।