{"_id":"5d2e34e08ebc3e6d243bb9d3","slug":"15633092486-lakhimpur-news65","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन मेला आज से, शिव भक्तों के स्वागत को तैयार है छोटी काशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन मेला आज से, शिव भक्तों के स्वागत को तैयार है छोटी काशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर/गोला गोकर्णनाथ। सावन माह आज से शुरू हो रहा है। शहर समेत जिले भर के मंदिर सावन को लेकर सजधज कर तैयार हो गए हैं। उधर छोटी काशी के नाम से विख्यात नगर गोला गोकर्णनाथ में मंगलवार की शाम से कांवड़ियों का आना शुरू हो गया है। हर सोमवार पर शिव के दीवाने झूमते जयकारे लगाते बन ठनकर आएंगे। मेला को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। प्रशासन ने सुरक्षा के लिए नगर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात करने की व्यवस्था की है। यातायात व्यवस्था के लिए हर सोमवार को रूट डायवर्ट प्लान भी तैयार किया गया है।
मंदिर के निकट सत्संग स्थल में मेला कार्यालय बनाया गया है। जिसमें अधिकारी और चिकित्सीय सुविधा के लिए डॉक्टरों की टीम मौजूद रहेगी। मेला कार्यालय से साउंड सिस्टम से मेलार्थियों को सुरक्षा की दृष्टि से जानकारी दी जाएगी। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए डेढ़ दर्जन सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन कैमरे की व्यवस्था की है। हालांकि ड्रोन कैमरा हर सोमवार और उससे पहले या बाद में अधिक भीड़ की स्थिति में ही संचालित किया जाएगा। पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने बताया कि नगर की समुचित सफाई व्यवस्था और पथ प्रकाश की व्यवस्था की गई है। मंदिर के रास्ते पर साफ सफाई का विशेष प्रबंध किया गया है।
डीएम साहब, इन गड्ढा वाले मागों से गुजरेंगे कांवड़िये
गोला गोकर्णनाथ। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कांवड़ियों के आगमन को लेकर नगर की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए थे, लेकिन जिन मार्गों से भोले के दीवाने कांवड़िये निकलते हैं, उन मार्गों अलीगंज रोड, स्टेशन रोड, सिनेमा रोड, भूतनाथ रोड, खुटार रोड, अंबेडकर पार्क के निकट स्थित मार्ग में गहरे गड़्ढे बने हैं। जिनमें बरसात के चलते कीचड़ भरा है। ऐसे में कांवड़ियों की राह कठिन प्रतीत होती है। सड़कों के गड्ढे न भरे जाने से कांवड़िये नंगे पांव इन गड्ढों में निकलेंगे।
विज्ञापन
गड्ढों में भरी बजड़ी से छिल जाएंगे कांवड़ियों के पांव
अलीगंज रोड पर कृषि उत्पादन मंडी में सावन माह में आने वाले श्रद्घालुओं के लिए पार्किंग स्थल बनाया गया है। इस मार्ग पर रेलवे क्रासिंग से लेकर सेंटर वेयर हाउस तक गहरे गड्ढे बन गए हैं। जिनमें गंदे पानी के साथ बजड़ी भरी है। जिससे निकलने पर कांवड़ियों के पांव छिल जाएंगे, जिनके दर्द का अनुमान लगाया जा सकता है।
रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस अड्डे के सामने रोड पर गहरे गड्ढे
नगर के शिवम चौराहे पर स्टेशन से चलते ही पीलीभीत धर्मशाला के पास से मिल गेट तक सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। जहां से प्रतिदिन रोडवेज की करीब 150गाड़ियां निकलती हैं। सावन में इसी मार्ग से यात्री, कांवर्थी, श्रद्घालु निकलेंगे, जिन्हें इन गड्ढों से होकर निकलना पड़ेगा।
अंबेडकर पार्क के पास टूटी सड़क
सावन माह में श्रद्घालुओं की भीड़ इस कदर बढ़ती है कि पुलिस को भी नियंत्रण करने में पसीने छूट जाते हैं। मंदिर परिसर से लेकर अलीगंज रोड पर अंबेडकर पार्क, मिल डायवर्जन रोड पर श्रद्घालुओं की करीब एक किमी लंबी कतार लग जाती है। वहीं अंबेडकर पार्क, मिल रोड पर जगह जगह सड़क टूटी है। ऐसे में श्रद्घालुओं को काफी परेशानी होगी।
सावन में अलीगंज रोड, भूतनाथ मार्ग, स्टेशन रोड, विकास चौराहे से तहसील तक सहित जिन मार्गों पर गड्ढे हैं उन्हें रविवार तक भरवाकर सभी रोड गड्ढा मुक्त करा दी जाएंगी। मार्ग से लेकर बिजली, पानी, सुरक्षा व्यवस्था सावन मेले में सुद्ढ़ रहेगी। किसी भी श्रद्घालु को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
सुनंदु सुधाकरन, एसडीएम-गोला।
सावन मेले के लिए नगर पालिका परिषद ने साफ सफाई, पथ प्रकाश आदि की समुचित व्यवस्था कर ली है। पालिका प्रशासन का प्रयास है कि सावन में दूर दराज से आने वाले कांवड़ियों को कोई असुविधा नहीं होगी।
मीनाक्षी अग्रवाल अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गोला।
एक माह चलने वाले भंडारे का शुभारम्भ आज
गोला गोकर्णनाथ। मोहम्मदी रोड के ग्राम कंजा स्थित हनुमान मंदिर पर सावन मेल भर अनवरत चलने वाले भंडारे का शुभारंभ बुधवार प्रात: 10 बजे से किया जाएगा। प्रमुख सेवादार राजेश गुप्ता गुड्डन और अवधेश जायसवाल ने बताया कि एक महीने चलने वाले इस भंडारे में सितारगंज के सोनी गर्ग का सबसे प्रमुख योगदान और नगर वासियों का सहयोग रहता है।
दोपहर तीन बजे हुई श्रंगार पूजा
गोला गोकर्णनाथ। गुरु पूर्णिमा पर रात करीब ड़ेढ़ बजे चंद्रग्रहण होने के कारण उससे पूर्व नौ घंटे के लिए लगने वाले सूतक काल से पूर्व पुजारी दिनेशचंद मिश्र ने विधि विधान से दोपहर बाद तीन बजे से भगवान भोलेनाथ का श्रंगार कराया और मंदिर के कपाट बंद करा दिए। पुजारी ने बताया कि सूतक काल में शुभ कार्य, पूजन वर्जित है। मंदिर के कपाट बुधवार को भोर के पहर मेलार्थियों के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।