फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   भैंस नहलाने गए युवक की तलाब में डूबकर मौत

भैंस नहलाने गए युवक की तालाब में डूबकर मौत

Wed, 17 Jul 2019 02:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 02:40 AM IST
विज्ञापन
भैंस नहलाने गए युवक की तलाब में डूबकर मौत
सिकंद्राबाद। भैंस नहलाने के लिए सोमवार की शाम घर के पीछे स्थित तालाब पर गए थाना नीमगांव के गांव सर्रेंया निवासी एक युवक तालाब में डूब गया। इस गहरे तालाब में परिवार वाले उसे ढूंढने में नाकाम रहे तो मंगलवार सुबह पुलिस ने मछुआरों को मदद लेकर शव बरामद किया।
विज्ञापन

गांव सर्रेयां निवासी श्याम किशोर उर्फ अजयपाल के घर के पीछे कुछ दूरी पर सरसरैंया तालाब है। यह तालाब काफी गहरा है। सोमवार की शाम करीब सात बजे श्याम किशोर अपनी भैंस नहलाने तालाब पर गया था। भैंस नहलाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। चीखने पर पास खड़े बच्चों ने शोर मचाया तो परिवार के लोग और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तालाब में उतरकर खोजबीन की कोशिश की, लेकिन गहराई अधिक होने के कारण लोग हिम्मत नहीं जुटा सके और बाहर निकल आए।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक गौरीशंकर पाल भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तीन तैराकों को तालाब में उतारा, लेकिन अंधेरा होने के कारण कोई सफलता नहीं मिली। सुबह करीब छह बजे प्रभारी निरीक्षक रहमतपुर, मंडरा और गौर के मछुआरों को जाल समेत बुलाया और उन्हें नदी में उतारकर जाल आदि डलवाए। तब जाकर एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद श्याम किशोर का शव बरामद हुआ, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक की पत्नी सोमवती, दो पुत्र व एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed