{"_id":"5d067aed8ebc3e578a54a232","slug":"156070576010-lakhimpur-news197","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनेक्टिविटी ठप, बांकेगंज में बाधित हैं डाक सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनेक्टिविटी ठप, बांकेगंज में बाधित हैं डाक सेवाएं
विज्ञापन
बांकेगंज। डाकघर की इंटरनेट कनेक्टिविटी 15 दिन से ठप होने से डाक सेवाएं पूरी तरह बाधित हैं। रजिस्ट्री, मनीआर्डर कराने के लिये लोगों को गोला की 15 किलोमीटर लंबी दौड़ लगानी पड़ रही है।
क स्बे के डाकघर की इंटरनेट कनेक्टिविटी पखवाड़े भर से ठप होने से रजिस्ट्री, मनीआर्डर समेत सभी ऑनलाइन डाक सेवाएं बाधित हैं। डाकघर के काम निपटाने के लिये लोगों को 15 किलोमीटर लंबी दौड़ लगाकर गोला जाना पड़ता है। करीब चार माह पहले भी डाकघर की संचार सेवा ठप होने से लोगों को कई दिन तक भारी परेशानियां उठानी पड़ी थीं। कुछ यही हाल आसपास के कुकरा, बाबूपुर, ऊषा फार्म आदि के उप डाकघरों का भी है। कनेक्टिविटी अक्सर बाधित रहने से ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता डाक सेवाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। डाकघरों के बचत खातों में लोगों का न पैसा जमा हो पा रहा है और न ही निकल पा रहा है। नये खाते भी नहीं खोले जा रहे हैं। परेशान उपभोक्ताओं ने विभागीय उच्चाधिकारियों से देहात के डाकघरों में कनेक्टिविटी दुरुस्त कराने की मांग की है।