फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Tue, 07 May 2019 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
गोला गोकर्णनाथ। नगर से चार किलोमीटर दूर खुटार मार्ग पर बरमबाबा स्थान के पास कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया है। बाइक सवार बिना हेलमेट घर लौट रहा था।
विज्ञापन

हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम अहमदनगर निवासी 22 वर्षीय अभिषेक मिश्र उर्फ चुन्ना दहेज में मिली बाइक की सर्विस गोला से कराकर दोपहर में घर लौट रहा था। बताया जा रहा है कि खुटार मार्ग पर बरमबाबा स्थान से कुछ दूर सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। इससे कार क्षतिग्रस्त होकर सड़क के किनारे खड्डे में चली गई। इस टक्कर से चुन्ना के सड़क पर गिरने से सिर में अधिक चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। परिवार वालों को जब अभिषेक की मौत की सूचना मिली तो मां शशि मिश्रा सहित सभी लोग घटनास्थल पर आए। इधर पुलिस ने सूचना पाकर दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का अनुमान है कि जिस तरह से कार क्षतिग्रस्त हुई है उसका चालक भी जख्मी हुआ होगा, किंतु चालक का कोई पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


परिवार में छह माह में हुई तीन मौतें
अभिषेक मिश्र के पिता गिरीश मिश्र की छह माह पहले मौत हो गई थी। परिवार उस संकट से उबर भी नहीं पाया था कि एक सप्ताह पहले चुन्ना के छोटे भाई 16 वर्षीय अन्ना मिश्रा की बीमारी से मौत हो गई है। अब अभिषेक की मौत से पूरा परिवार ही टूट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 अप्रैल को हुई थी शादी
परिवार वालों ने बताया कि अभिषेक मिश्र उर्फ चुन्ना की शादी 22 अप्रैल को सीतापुर जिले के कमलापुर गांव से प्रीति के साथ हुई थी, जो कुछ दिन ससुराल में रहकर हाल ही में अपने मायके गई थी। पति की मौत की सूचना सुनने पर वह रो रोकर बेहाल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed