{"_id":"5c7196a2bdec227390332b40","slug":"151550948002-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभारी निरीक्षकों की नौ थानों पर हुई तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभारी निरीक्षकों की नौ थानों पर हुई तैनाती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। जिले में प्रभारी निरीक्षक विहीन पड़े थानों पर शुक्रवार की रात एसपी ने प्रभारी निरीक्षकों की तैनाती कर दी है। जबकि मैलानी थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार त्रिपाठी और बरवर चौकी इंचार्ज कृपेंद्र सिंह को रिवर्ट कर दिया है। थाना मितौली के प्रभारी निरीक्षक देवी प्रसाद तिवारी को प्रभारी निरीक्षक सदर बनाया है। निघासन और तिकुनियां में प्रभारी निरीक्षक की नियुक्ति न होने के कारण पद रिक्त हैं।
पुलिस अधीक्षक पूनम ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक सदर अशोक कुमार पांडेय ने रीडर (एसपी) का कार्यभार ले लिया है। मितौली प्रभारी निरीक्षक देवी प्रसाद तिवारी को सदर कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। डीसीआरबी प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिंह अब थाना पसगवां के प्रभारी निरीक्षक होंगे। पुलिस लाइंस से इंस्पेक्टर राजकुमार को थाना चंदनचौकी, रमेश चंद्र को थाना गौरीफंटा, अनिल कुमार को थाना भीरा, भानुप्रताप सिंह को कोतवाली गोला, विद्या सागर पाल को थाना मैलानी का प्रभारी निरीक्षक बनाया है। मैलानी प्रभारी निरीक्षक बृजेश त्रिपाठी को रिवर्ट कर अपराध शाखा और बरवर चौकी इंचार्ज कृपेंद्र सिंह को उपनिरीक्षक पद पर थाना फरधान भेजा है। पुलिस लाइंस से अमर सिंह रघुवंशी को थाना मैगलगंज और मैगलगंज प्रभारी निरीक्षक फतेह सिंह को इसी पद पर थाना मितौली भेजा है। पुलिस लाइंस में प्रतीक्षारत अतुल कुमार अब बरवर चौकी के प्रभारी होंगे। अभी तिकुनियां और निघासन में किसी प्रभारी निरीक्षक की तैनाती नहीं की गई है। पुलिस लाइंस में प्रतीक्षारत इंस्पेक्टर अमित कुमार को प्रभारी निरीक्षक (अपराध) सदर और चंद्रकांत सिंह को प्रभारी निरीक्षक (अपराध) निघासन के पद पर भेजा है।