फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   पीआईसी कप पर बेला परसुआ का कब्जा

पीआईसी कप पर बेला परसुआ का कब्जा

Wed, 05 Dec 2018 07:15 PM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 07:15 PM IST
विज्ञापन
पीआईसी कप पर बेला परसुआ का कब्जा
पब्लिक इंटर कॉलेज के स्वर्गीय राजेंद्र गिरि स्मारक स्टेडियम में आठ दिवसीय पीआईसी (पब्लिक इंटर कॉलेज) कप फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में बेला परसुआ की टीम ने बनारस को शिकस्त दी। मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक अरविंद गिरि, सीओ अभिषेक प्रताप, नितिन अग्रवाल, सीजीएन कॉलेज प्रबंधक आशीष कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कराया। कड़े मुकाबले में बेला परसुआ ने बनारस को 3-2 से हराकर पीआईसी कप पर कब्जा जमा लिया। अतिथियों ने विजेता टीम को 21 हजार नकद और उप विजेता टीम को 11 हजार नकद धनराशि के साथ कप देकर पुरस्कृत किया। रूद्रपुर के अखिलेश मंडल, कमाल अहमद, आसिफ खान निर्णायक रहे। कमेंट्री पंकज गुप्ता और हाजी अकील ने की। इस मौके पर अजय गिरि, विश्वनाथ सिंह, रामगुलाम पांडे, सरदार सिंह राना,योगेश साहनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सुरेश बने मैन ऑफ द टूर्नामेंट
पीआईसी कप टूर्नामेंट में बेला परसुआ के खिलाड़ी सुरेश का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा, जिन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। विशिष्ट अतिथि विनय गुप्ता रिंकू ने सुरेश और मुख्य निर्णायक अखिलेश मंडल को पुरस्कृत किया। साथ ही सबसे ज्यादा गोल करने पर खिलाड़ी को स्वर्गीय गोविंद स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed