फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   CM Modi to discuss gram swaraj scheme with 150 pradhans

ग्राम स्वराज योजना में चयनित 150 गांवों के प्रधानों संग बैठक करेंगे मुख्यमंत्री योगी 

Thu, 07 Jun 2018 07:31 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Thu, 07 Jun 2018 07:31 PM IST
विज्ञापन
CM Modi to discuss gram swaraj scheme with 150 pradhans
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को लखीमपुर खीरी आ रहे हैं। सब से पहले वह दस बजे कलक्ट्रेट सभागार में कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। इसके बाद 11 बजे से ग्राम स्वराज योजना में चयनित 150 ग्राम पंचायतों के प्रधानों संग बैठक करेंगे। इसमें उनके गांवों में कराए गए विकास कार्यों पर चर्चा होगी। यहां से निकलने के बाद मुख्यमंत्री सीधे ग्राम स्वराज योजना में चयनित लाहौरीनगर गांव जाएंगे। यहां प्राथमिक विद्यालय परिसर में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से रूबरू होंगे। इसके साथ ही कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर कुछ लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस में बने हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर सुबह करीब 9.45 बजे उतरेगा, जहां पर स्वागत के लिए भाजपा के जिलाध्यक्ष, सांसद, विधायक समेत कुछ वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। यहां से निकलकर मुख्यमंत्री सीधे कलक्ट्रेट सभागार पहुंचेंगे, जिसके लिए कलेक्ट्रेट परिसर में बैरिकेडिंग कराई गई है। ग्राम स्वराज योजना के तहत सबसे पिछड़े ग्राम पंचायतों को चुना गया है, जिनमें विकास के लिए 16 अप्रैल से पांच मई तक स्वराज अभियान चलाया जा चुका है, जिस दौरान इनमें योजनाओं का लाभ देने के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया था। मुख्यमंत्री इसी बात की समीक्षा करेंगे कि स्वराज अभियान में अधिकारियों ने कितना काम किया। इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन, मुख्यमंत्री समग्र ग्राम योजना की समीक्षा करेंगे। लाहौरीनगर गांव में मुख्यमंत्री करीब 1.30 घंटे रुकेंगे, जिसमें पहले दोपहर 12.15 बजे से चौपाल शुरू होगी जो करीब एक घंटे तक चलेगी। इसके बाद 1.15 बजे से 1.45 बजे तक लाहौरीनगर गांव का निरीक्षण करेंगे, जिसके बाद मुख्यमंत्री हेलीपैड के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन


स्वराज योजना में चयनित गांव
ग्राम स्वराज योजना में 150 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। धौरहरा ब्लाक की तीन, ईसानगर की सात, बांकेगंज की 12, बेहजम की 11, कुंभी की आठ, मोहम्मदी की 20, बिजुआ की 20, मितौली की 19, निघासन की दो, पलिया की छह, पसगवां की 11, रमियाबेहड़ की एक, फूलबेहड़ की नौ, नकहा की आठ और लखीमपुर की 11 ग्राम पंचायतों को चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक इतना हुआ काम
जिला विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि स्वराज ग्रामों में उज्जवला योजना के तहत लक्ष्य 5291 के सापेक्ष 4993 निशुल्क गैस कनेक्शन दिए गए हैं। सौभाग्य योजना के तहत लक्ष्य 13214 के सापेक्ष 10717 घरों में बिजली कनेक्शन दिए गए। उजाला स्कीम के तहत 3897 एलईडी बल्व वितरित किए गए। जनधन योजना के तहत 15072 बैंक खाते खोलवाए गए। इसके अलावा बीमा योजना, इंद्रधनुष के तहत टीकाकरण आदि कार्य कराए गए।


प्रधानों को जारी किए गए पास
ग्राम स्वराज योजना के तहत चयनित ग्राम प्रधानों को पहचान पत्र जारी किए गए हैं। पहचान पत्र के बिना प्रधानों को बैठक में इंट्री नहीं दी जाएगी। डीडीओ ने बताया कि सभी 150 प्रधानों को पहचान पत्र जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed