फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   फर्जी प्रेस लिखे वाहनों के खिलाफ चलेगा अभियान

फर्जी प्रेस लिखे वाहनों के खिलाफ चलेगा अभियान

Sat, 02 Jun 2018 06:11 PM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 06:11 PM IST
विज्ञापन
फर्जी प्रेस लिखे वाहनों के खिलाफ चलेगा अभियान
फर्जी प्रेस लिखे वाहनों के खिलाफ चलेगा अभियान
विज्ञापन

पत्रकारों की मांग पर कोतवाली पुलिस ने उठाया कदम
अमर उजाला ब्यूरो
तिकुनियां।
क्षेत्र में इन दिनों फर्जी प्रेस लिखे वाहनों की तादात ज्यादा बढ़ गई है। नेपाल सीमा पर ऐसे वाहनों की भरमार है। पत्रकारों की मांग पर प्रभारी निरीक्षक ने संभ्रांति लोगों और पत्रकारों के साथ एक बैठक की। बैठक के बाद पुलिस ने प्रेस लिखे वाहनों की सघन चेकिंग और जांच करने की योजना बनाई है।
नेपाल बार्डर पर स्थित तिकुनियां प्रमुख मंडी है। यहां के लोग नेपाल और सीमा तक आते-जाते हैं। सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसी भी लोगों की जांच पड़ताल करती है। सुरक्षा एजेंसी और पुलिस पर दबाव बनाने के लिए यहां इन दिनों प्रेस लिखी दो पहिया से लेकर चार पहिया तक की अधिकतर गाड़ियां देखी जाती हैं। फर्जी आईडी छपवाकर एजेंसी को गुमराह कर रहे हैं। फर्जी आईडी मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। पत्रकार बताकर लोगों को ठग भी रहे हैं। इन फर्जी पत्रकारों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस महकमा ने कोतवाली में पत्रकारों और गणमान्य लोगों के साथ एक बैठक की और प्रेस लिखे वाहनों की चेकिंग करने की योजना बनाई। फर्जी मिलने वाले लोगों के वाहन सीज कर पुलिस उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करेगी।
विज्ञापन


जिन लोगों ने वाहनों पर प्रेस लिखवा रखा है उनसे पूछतांछ होगी। संदिग्ध होने पर उनके हेडऑफिस भी संपर्क किया जायेगा। फर्जी मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जागी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली तिकुनियां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed