फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   जिले में श्रृद्घा के साथ मनाई गई संत रविदास जयंती

जिले में श्रृद्घा के साथ मनाई गई संत रविदास जयंती

Thu, 01 Feb 2018 10:00 AM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
जिले में श्रृद्घा के साथ मनाई गई संत रविदास जयंती
लीड
विज्ञापन

फोटो.31एलकेएच 203
31एलकेएच 305


31एलकेएच 9

जिले में श्रद्धा के साथ मनाई
गई संत रविदास जयंती
बच्चों ने लिया रविदास के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प
अमर उजाला ब्यूरो

लखीमपुर खीरी। संत रविदास जयंती बुधवार को जिले में श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस मौके पर स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
छाउछ स्थित राजकीय बालक छात्रावास में 15 वीं शताब्दी के संत रविदास की 641वीं जयंती माघी पूर्णिमा के रूप में मनाई गई। छात्रों ने उनकी मूर्ति का माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। अनिल गौतम ने कहा कि वर्तमान समय में समाज में बढ़ती सामाजिक विषमता एवं रूढ़िवादी बुराईयों को दूर करने के लिए उनके विचारों को समाज में फैलाना जरूरी है। उन्होंने छात्रों को भाग्य पर नहीं कर्म पर भरोसा रखने की नसीहत दी।
सनातन धर्म बालिका इंटर कॉलेज में संत रविदास जयंती पर होने वाले कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती की वंदना से हुई। शिक्षिका विभा गुप्ता ने छात्राओं को उनके जीवन परिचय के बारे में बताया। विजय शुक्ल ने छात्राओं को उनके बताए गए रास्तों पर चलने का संकल्प दिलाया। प्रबंधक डॉ. राकेश माथुर सहित प्रधानाचार्य शिप्रा बाजपेई एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा। बीपीएस पब्लिक स्कूल की प्रबंधिका प्रमोदिनी शुक्ला ने छात्रों को संत रविदास जी के बताए रास्ते पर चलने की प्रेरणा दी। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. नीलम अवस्थी सहित शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने पंजाबी कॉलोनी स्थित ऋषि आश्रम में संत रविदास जयंती मनाई। जिलाप्रभारी विपिन मिश्रा ने कहा कि हमें जाति धर्म से ऊपर उठकर हिंदू समाज के हित के लिए कार्य करने होंगे। इस मौके पर प्रज्ज्वल शेखर, सरवन यादव, अनुज गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। मेला मैदान रोड स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर सेवा संस्थान में संत रविदास की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। संस्थान पर हुए जयंती कार्यक्रम में भंते, रामऔतार विश्वकर्मा आदि ने संत रविदास के चित्र पर फूल माला चढ़ाई। संचालन रामकुमार गौतम ने किया। इस मौके पर बरातीलाल चौधरी, मूलचंद मित्रा, डॉ अजय कुमार, सुनील चौधरी, मनोज कुमार, बलवीर सिंह, शिवचंद गौतम, खूबलाल गौतम, पूरनलाल गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के स्वामी रामाश्रम विद्या मंदिर में संत रविदास जयंती पर कई प्रतियोगिताएं कराई गईं। केला खाओ प्रतियोगिता में मोहित शर्मा प्रथम, मोहिनी गुप्ता द्वितीय, पवन कुमार तृतीय, मूंगफली तोड़ो प्रतियोगिता में मोहित प्रथम, रितीश कुमार द्वितीय, कृष्णाराज तृतीय, गुब्बारा फुलाओं में शशी प्रजापति प्रथम, प्रियम मिश्रा द्वितीय, रोहिणी गुप्ता तृतीय, मोमबत्ती जलाओ में अंकित अवस्थी प्रथम, रितिक कुमार द्वितीय, पूजा देवी तृतीय स्थान पर रहीं। प्रधानाचार्य विमलेश मिश्र और नीरज मिश्र ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
रजागंज। गांव करनपुर, मुर्तिहा, चिंतापुरवा, धनिगवां, जमुनहा, भटपुरवा, रमुवापुर, उद्यानपुर, फूलबेहड सहित क्षेत्र मे संत रविदास जयंती मनाई गई। मूर्तिहा के अंबेडकर पार्क में हुई गोष्ठी में बौद्ध कमेटी के अध्यक्ष बृजलाल गौतम, विजय कुमार, हीरालाल गौतम, रामविलास ने चित्र पर माल्यार्पण किया।
मोहम्मदी। कस्बे के राधाकृष्ण विद्या मंदिर में संत रविदास जयंती पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई, जिसमें प्रतिभागी बच्चों को प्रबंधक रामकुमार यादव ने पुरस्कृत किया। उधर पीडी भारतीय इंटर कॉलेज में संत रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण प्रधानाचार्य एसएन वर्मा ने किया।

मितौली। सत्यम पब्लिक स्कूल में बुधवार को संत रविदास की जयंती पर कार्यक्रम में प्रबंधक संत कुमार वर्माए प्रधानाचार्य एसके मौर्या सहित बच्चों व स्टाफ ने चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed