{"_id":"59bffa2e4f1c1bae688b538d","slug":"151505753646-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोटरी मेला में दिव्यांगों को दी ट्राईसाइकिलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोटरी मेला में दिव्यांगों को दी ट्राईसाइकिलें
Updated Mon, 18 Sep 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
रोटरी मेला में दिव्यांगों को दी ट्राईसाइकिलें
- फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी।
दिव्यांगों की सहायता के लिए रोटरी क्लब के तत्वावधान में नसीरुद्दीन मौजी भवन के प्रांगण में चल रहे रोटरी मेला में कलाकारों व स्कूली बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समां बांध दिया। रोटरी मेले में पहले दिन खूब भीड़ रहीं।
मेले के सांस्कृतिक मंच पर सोमवार को कलाकारों ने गायन व नृत्य से समा बांध दिया। स्कूली बच्चों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा से सभी को चकित कर दिया। कार्यक्रम में मौजूद विशिष्ट अतिथि अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने संस्था की ओर से कई दिव्यांगों को व्हील चेयर प्रदान की। उन्होंने रोटरी क्लब के सेवा कार्यों की जमकर सराहना की। कहा कि दिव्यांगों की मदद कर रोटरी क्लब उन्हें समाज की मुख्य धारा में लाने का प्रयास कर रही यह एक अच्छा कदम है। इस मौके पर डॉ. अजय आगा, मुकेश सक्सेना, राजेश बरनवाल, रश्मि मुकेश, शवल गुप्ता समेत बड़ी संख्या में क्लब के सदस्य और शहर के नागरिक मौजूद रहे।