{"_id":"5c6314b4bdec22739f757807","slug":"141549997236-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। एसपी ने एएसपी के साथ ही सभी सीओ और थानेदारों को निर्देश भी जारी कर दिए हैं। पुलिस इस बार गांवों से लेकर शहर तक अपना सूचनातंत्र मजबूत करेगी। साथ ही संभ्रांत लोगों की एक डायरेक्ट्री बनाई जाएगी, जिससे जिले के अफसर लोगों से सीधे संपर्क कर हकीकत भी जान सकेंगे।
लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। राजनीतिक पार्टियां जहां चुनावी बिसात बिछाने में जुट गईं हैं। वहीं चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस गैंगस्टर, गुंडा और शस्त्रों सहित अन्य निरोधात्मक कार्रवाई तो कर ही रही है। इसके साथ ही अपना सूचना तंत्र मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। एसपी ने गांवों से लेकर शहर तक के संभ्रांत लोगों की एक डायरेक्ट्री बनवा रही है, जिसमें व्यक्ति का नाम, व्यवसाय के साथ ही उसका पूरा पता और मोबाइल नंबर के साथ मतदान स्थल और बूथ संख्या भी दर्ज होगा ताकि जिले के पुलिस अफसर सीधे बात कर मतदान केंद्र की स्थिति के बारे में जानकारी कर सकेंगे।
चुनाव को लेकर पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। निरोधात्मक कार्रवाई चल रही है। गैंगस्टर और गुंडा एक्ट के साथ ही पिछली घटनाओं के आरोपियों को सूचीबद्ध किया जा रहा है। इनकी कड़ी निगरानी की जाएगी। सूचनातंत्र मजबूत करने के लिए टेलीफोन डायरेक्ट्री बनवाई जा रही है ताकि वह खुद लोगों से सीधे संवाद कर सकें।
विज्ञापन
- पूनम, पुलिस अधीक्षक