{"_id":"5c6314aabdec22739a5bf45f","slug":"141549997226-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभी के प्रमुख का दायित्व संभालेगी तीन सदस्यीय कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभी के प्रमुख का दायित्व संभालेगी तीन सदस्यीय कमेटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। कुंभी ब्लाक की तत्कालीन प्रमुख प्रतिभा सिंह को हटाए जाने के करीब तीन माह बाद डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है, जो प्रमुख पद के दायित्वों का निर्वाहन करेगी। प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने के बाद यह सीट रिक्त हुई थी। निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव की तिथि निर्धारित करने में हो रही देरी को देखते हुए डीएम ने आखिर में कमेटी बनाने का फैसला लिया है।
गोला से विधायक अरविंद गिरि की अगुवाई में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने तत्कालीन कुंभी ब्लाक प्रमुख के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था, जिसके बाद डीएम ने अविश्वास प्रस्ताव पर कार्रवाई कराई थी। 19 नवंबर 2018 को बीडीसी सदस्यों की बैठक में ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास हो गया था। डीपीआरओ चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि क्षेत्र पंचायत कुंभी के संचालन और कार्यों के संपादन के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है, जिसमें बीडीसी विमल कुमार, रीतेश कुमार सिंह भदौरिया और जीनत बेगम पत्नी तौकील बेग शामिल हैं। यह कमेटी प्रमुख पद की समस्त शक्तियों को प्रयोग कर कर्तव्यों का निर्वाहन करेगी। प्रमुख निर्वाचित होने पर यह कमेटी स्वत: समाप्त हो जाएगी।