फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   एसडीएम ने 28 एकड़ भूमि के अवैध पट्टे किए निरस्त

एसडीएम ने 28 एकड़ भूमि के अवैध पट्टे किए निरस्त

Thu, 27 Dec 2018 05:15 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 27 Dec 2018 05:15 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने 28 एकड़ भूमि के अवैध पट्टे किए निरस्त
धौरहरा। तहसील क्षेत्र में फैले भूमाफिया के मकड़जाल में राजस्व विभाग बुरी तरह उलझा है। माफिया की नजर सरकारी भूमि पर है। यह तालाब, नदी, खलिहान कब्रिस्तान तक की भूमि को अभिलेखों में अपने नाम कराकर कुंडली मारकर बैठे हैं। एसडीएम ने ऐसे मामलों को चिह्नित कर कार्रवाई शुरू करते हुए 28 एकड़ सरकारी भूमि पर बने अवैध पट्टे निरस्त कर दिए हैं।
विज्ञापन

भूमाफिया जहां रामनगर बगहा की सैकड़ों एकड़ सरकारी भूमि जो कभी राजस्व अभिलेखों में खलिहान, नवीन परती, बंजर, चकमार्ग और कब्रिस्तान के नाम हुआ करती थी उस जमीन को अब कुछ माफिया अपने नाम दर्ज करा चुके हैं। इसके अलावा गुलरिया तालुके अमेठी गांव के करीब 200 पट्टेदार अपनी भूमि माफिया के चंगुल से छुड़ा पाने में असमर्थ हैं। सुजानपुर गांव में चौरासी एकड़ भूमि का घोटाला सामने आया है। यही नहीं एसडीएम आशीष मिश्रा के सामने लोधौनी गांव का एक और कारनामा सामने आया है। यहां राजस्व कर्मियों ने तालाब और नदी की भूमि की श्रेणी परिवर्तित कर 28 एकड़ भूमि पर पट्टे बनाए फिर संक्रमणीय भूमिधर बना दिया। जब एसडीएम ने मामले की जांच कराई तो 28 एकड़ तालाब, नदी, खलिहान की भूमि का लोधौनी और जसनगर के माधौ, जसोदा, प्यारेलाल, कंधई, राममनोहर, लक्ष्मन, मनोहर लाल, सोहन लाल, रामप्रसाद, सकटू, गेंदन, छैलू, रामचंद्र सहित 28 लोगों के नाम वर्ष 1994 में पट्टे कर दिए गए। यही नही यह भूमि पकड़ में न आ सके इस कारण इस जिमन 6 श्रेणी क में कर खाता पट्टेदारों के नाम कर दिया।
विज्ञापन

एक जन शिकायत के आधार पर जब एसडीएम आशीष कुमार मिश्रा ने पुराने दस्तावेज तलब किए तो मामले का खुलासा हुआ। एसडीएम ने सभी पट्टे निरस्तीकरण करते हुए दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं रामनगर बगहा गांव की भूमि के सरकारी अभिलेख रिकार्ड रूम से मिलान करने पर कई सफेदपोश माफिया की गर्दन फंसती नजर आ रही है। जांच ज्यों-ज्यों आगे बढ़ रही है, माफिया खेमे मे खलबली मच रही है। मालूम हो कि सरकारी भूमि पर कब्जों और भू लेख में हेराफेरी की खबर अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी जिसे संज्ञान में लेकर एसडीएम ने कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक जन शिकायत और अमर उजाला में प्रकाशित खबरों को संज्ञान में लेकर जांच कराई जा रही है लोधौरी में 28 एकड़ भूमि के पट्टे निरस्त किए हैं जबकि रामनगर बगहा के खातों की जांच चल रही है। माफिया पर जल्द एफआईआर भी दर्ज कराएंगे।
- आशीष कुमार मिश्रा, एसडीएम धौरहरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed