फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   वनभूमि पर बसी चंदनचौकी मंडी हटाने के लिए पार्क प्रशासन ने बांटी नोटिस

वनभूमि पर बसी चंदनचौकी मंडी हटाने के लिए पार्क प्रशासन ने बांटी नोटिस

Tue, 18 Dec 2018 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Dec 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
वनभूमि पर बसी चंदनचौकी मंडी हटाने के लिए पार्क प्रशासन ने बांटी नोटिस
वनभूमि पर बसी चंदनचौकी मंडी हटाने को पार्क प्रशासन ने दिया नोटिस
विज्ञापन

चंदनचौकी। वन विभाग ने उत्तरी सोनारीपुर रेंज के अंतर्गत बीट संख्या 23 की कक्ष संख्या एक में अवैध रूप से बसी चंदनचौकी मंडी को हटाने के लिए नोटिस जारी किया है। साथ ही पांच जनवरी तक अवैध कब्जा में रखी सामग्री हटाने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा न होने पर बलपूर्वक अवैध कब्जा हटाकर सामग्री को जब्त करने की चेतावनी भी दी गई है। नोटिस के बाद व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

बता दें कि दुधवा टाइगर रिजर्व के उप प्रभागीय वनाधिकारी बेलरायां विनोद कुमार यादव की तरफ से चंदनचौकी मंडी के 80 व्यापारियों को नोटिस जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि बीट संख्या 23 की कक्ष संख्या एक में आरक्षित वनभूमि पर अवैध रूप से कब्जा किया गया है। भारतीय वन अधिनियम के अंतर्गत की गई कार्रवाई में व्यापारियों को बेदखल करना बताया है। इसमें पांच जनवरी तक प्रत्येक दशा में आरक्षित वनभूमि से अवैध कब्जा एवं सामग्री हटाकर कार्यालय को सूचित करने की बात कही गई है। ऐसा न होने पर आरक्षित वनभूमि से अवैध कब्जा बलपूर्वक हटाने तथा सामग्री विभाग के पक्ष में जब्त करने की चेतावनी भी जारी की गई है। उधर नोटिस मिलने के बाद व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। व्यापारी नोटिस बांटे जाने को लेकर रामलीला मेले पर चल रहे विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed