{"_id":"5bc3341abdec22693032f526","slug":"141539519514-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघ गणना में डीटीआर बफरजोन रहा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघ गणना में डीटीआर बफरजोन रहा अव्वल
Updated Sun, 14 Oct 2018 05:48 PM IST
विज्ञापन
बाघ गणना में डीटीआर बफरजोन रहा अव्वल
बफरजोन में एक सप्ताह पहले ही पूरे हो चुके बाघ गणना के सभी चरण
अमर उजाला ब्यूरो
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व में चल रही बाघ गणना में बफरजोन पहले नंबर पर रहा है। बफरजोन ने बाघ गणना के तीनों चरण सफलता पूर्वक पूरे कर लिए हैं। जबकि टाइगर रिजर्व के अन्य दो प्रभागों में अभी बाघ गणना का तीसरा चरण चल रहा है।
दुधवा टाइगर रिजर्व में कुल तीन प्रभाग हैं। जिनमें दुधवा नेशनल पार्क, कतर्नियाघाट और बफरजोन शामिल है। बाघ गणना का सबसे पहले काम दुधवा नेशनल पार्क में शुरू हुआ था, लेकिन बफरजोन में गणना का कार्य तेजी से होने के कारण यहां तीनों चरण सबसे पहले पूरे कर लिए गए। मालूम हो कि दुधवा टाइगर रिजर्व में इन दिनों अंतिम चरण की ट्रांजिट लाइन सर्वे का काम चल रहा है। कतर्नियाघाट में ट्रांजिट लाइन सर्वे का काम पूरा होने के बाद इस समय कैमरा ट्रैपिंग कार्य चल रहा है।
दुधवा टाइगर रिजर्व उप-निदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल ने बताया कि बाघ गणना का कार्य राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की गाइड लाइन के अनुसार भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून के निर्देशन में डब्लूडब्लूएफ के सहयोग से किया जा रहा है। कैमरा में ट्रैप हुई बाघों की तस्वीरें डब्लूआईआई देहरादून जांच के लिए भेजी जा चुकी हैं। ट्रांजिट लाइन सर्वे के जरिए जुटाए गए आंकड़े भी डब्लूआईआई भेजे जा रहे हैं। इस तरह पूरे डीटीआर में बाघ गणना के काम में बफरजोन सबसे आगे रहा है। उन्होंने बताया कि उत्तर खीरी वन प्रभाग के बफरजोन में शामिल होने के बाद बाघ संरक्षण के प्रयास फलीभूत हुए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि पिछली गणना की अपेक्षा इस बार बफरजोन में बाघों की संख्या ज्यादा नजर आएगी।