{"_id":"5bc328e0bdec22693d120616","slug":"141539516640-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित ट्रैक्टर से कुचलकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित ट्रैक्टर से कुचलकर महिला की मौत
Updated Sun, 14 Oct 2018 05:00 PM IST
विज्ञापन
बेकाबू ट्रैक्टर से कुचलकर महिला की मौत
ट्रैक्टर चलाना सीखते समय हुआ हादसा
युवक और ट्रैक्टर स्वामी पर रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
शारदानगर। बेकाबू ट्रैक्टर से कुचलकर महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में लेने के साथ ही महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने ट्रैक्टर स्वामी और ड्राइविंग सीख रहे उसके भतीजे के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना कर देने की रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव बड़ागांव में निवासी विकलांग अच्छेलाल ने बताया कि 45 वर्षीय मां गायत्री देवी रविवार की सुबह खेतों की ओर शौच गई थी। उधर, गांव निवासी राममूर्ति का भतीजा दिलीप नया ट्रैक्टर चलाना सीख रहा था। गायत्री देवी वापस आ रही थी कि गांव की पुलिया पर पहुंचते ही बेकाबू ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि गायत्री देवी ट्रैक्टर और पुलिया के बीच फंसने से कुचल गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर पास स्थित तालाब में जा घुसा। घटना के बाद ट्रैक्टर चला रहा युवक दिलीप मौके से भाग निकला। गांववालों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया। चौकी इंचार्ज पारसनाथ यादव ने बताया कि मृतका के बेटे की तहरीर पर ट्रैक्टर स्वामी राममूर्ति और उसके भतीजे दिलीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गांववालों के मुताबिक कुछ दिन पहले ही गांव के राममूर्ति ने नया ट्रैक्टर खरीदा है।
00
पांच साल पहले पति की भी ट्रैक्टर से कुचलकर गई थी जान
बड़े बेटे अच्छेलाल ने बताया किया पांच साल पहले पिता गिरिजा दयाल यादव की मौत भी ऐरा रोड पर एक सड़क हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलकर हो गई थी। मृतका के एक विकलांग पुत्र अच्छेलाल, सुनील, अनिल और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। सिर्फ सुनील की शादी हुई है। अन्य तीनों अविवाहित हैं।