{"_id":"5b98086d867a557fe3047de4","slug":"141536690285-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृति के लिए आनलाइन आवेदन की समय सीमा बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृति के लिए आनलाइन आवेदन की समय सीमा बढ़ी
Updated Tue, 11 Sep 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रवृत्ति को ऑनलाइन आवेदन की तारीख बढ़ी
पूर्वदशम में 30 सितंबर और दशमोत्तर के विद्यार्थी 10 अक्तूबर तक कर सकेंगे आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। वित्तीय वर्ष 2018-19 में पूर्वदशम (कक्षा नौ और 10) और दशमोत्तर छात्रवृत्ति/ शुल्क प्रतिपूर्ति (कक्षा 11 और 12 समेत समस्त दशमोत्तर कक्षाओं) के लिए 31 अगस्त 2018 को समाप्त हो चुकी ऑनलाइन आवेदन करने की समय सीमा को शासन ने बढ़ा दिया है। पूर्वदशम कक्षाओं के विद्यार्थी 30 सितंबर 2018 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, जबकि दशमोत्तर कक्षाओं के विद्यार्थी 31 अक्तूबर 2018 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ओपी सिंह ने बताया कि पूर्वदशम में प्राप्त ऑॅनलाइन आवेदनों की जांच उपरांत जनपदस्तरीय समिति द्वारा शुद्ध डाटा को 30 नवंबर 2018 तक डिजिटल लॉक कर दिया जाएगा। इससे पहले संदेहास्पद डाटा को कारणों सहित छात्र के लॉगिन पर 11 नवंबर से 20 नवंबर तक प्रदर्शित किया जाएगा, जिस अवधि में अधिकतम 22 नवंबर 2018 तक त्रुटियों को सुधारने का मौका दिया जाएगा। 10 जनवरी 2019 तक डिजिटल सिग्रेचर से लॉक डाटा के आधार पर एनआईसी की राज्य इकाई से मांग सृजित की जाएगी, जिसके बाद 15 जनवरी 2019 तक कोषागार के जरिए पीएफएमएस प्रणाली से विद्यार्थियों के बैंक खातों में धनराशि भेजी जाएगी। इसी तरह दशमोत्तर कक्षाओं की छात्रवृत्ति के बारे में जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने के पश्चात विद्यार्थी हार्डकॉपी संलग्रकों सहित आवेदन के छह दिन में या 16 अक्तूबर तक शिक्षण संस्था में जमा करेंगे। डीआईओएस और क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी द्वारा संस्था की मान्यता की जांच समेत ऑनलाइन सत्यापन 30 अक्तूबर 2018 तक किया जाएगा। शुद्ध डाटा को डिजिटल सिग्नेचर से 15 दिसंबर 2018 तक लॉक कर दिया जाएगा। संदेहास्पद डाटा की त्रुटियों को विद्यार्थी द्वारा ठीक करके पुन: ऑनलाइन सबमिट करने के लिए 21 नंवबर से एक दिसंबर 2018 तक मौका मिलेगा। इसके बाद 10 जनवरी 2018 तक समस्त डाटा लॉक कर दिया जाएगा। फिर 16 जनवरी 2018 तक एनआईसी के जरिए डिमांड सृजित की जाएगी, जिसके बाद 24 जनवरी 2018 तक समस्त विद्यार्थियों के बैंक खातों में पीएफएमएस के माध्यम से धनराशि भेजी जाएगी।
स्टेट मेडिकल फैकल्टी के पाठ्यक्रमों का परीक्षाफल सितंबर में घोषित किया जाता है, जिसके बाद एक अक्तूबर से नए सत्र में छात्रों के प्रवेश प्रारंभ किए जाते हैं। दूसरा कारण छात्रवृत्ति पोर्टल की गति धीमी होने के कारण सभी विद्यार्थी समयानुसार आवेदन नहीं कर पा रहे थे। इसलिए विद्यार्थियों के हित में समय सारिणी को संशोधित किया गया है। ओपी सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी