फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   पालिका प्रशासन पर सदस्यों ने लगाए भ्रष्टचार के आरोप, दिया धरना

पालिका प्रशासन पर सदस्यों ने लगाए भ्रष्टचार के आरोप, दिया धरना

Mon, 05 Feb 2018 08:28 PM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
पालिका प्रशासन पर सदस्यों ने लगाए भ्रष्टचार के आरोप, दिया धरना
लीड
विज्ञापन

05एलकेएच 1

पालिका में भ्रष्टाचार के विरोध
में धरने पर बैठे आठ सदस्य
- समस्याओं का निराकरण न होने से है नाराजगी
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी।
30 सदस्यों वाले नगर पालिका परिषद बोर्ड के आठ सदस्यों ने सोमवार को भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए दफ्तर परिसर में ही धरने पर बैठ गए। सदस्यों ने वार्डों की समस्याओं का निराकरण न होने के कारण धरने पर बैठने की मजबूरी जताई। बाद में पालिकाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा।
मोहल्ला राजगढ़ की सदस्य मनीषा माथुर के नेतृत्व में सदस्य सुनील कश्यप, राजेश कुमार, राशिद पठान, सौरभ सिंह, अनिल कुमार और शिव किशोर अवस्थी ने ईओ कार्यालय के समक्ष धरना दिया। सदस्यों ने ईओ अखिलेश त्रिपाठी पर समस्याओं के प्रति संवेदनहीन होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

मनीषा माथुर ने कहा कि वार्ड की जो भी समस्याएं हैं उनके निराकरण के लिए सात दिसंबर को डीएम को ज्ञापन दिया था, जिस पर उन्होंने ईओ को निर्देशित भी किया था, लेकिन उस पर अब तक कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हैं मांगें
- जन समस्याओं का निराकरण समय रहते किया जाए।
- जिन मोहल्लों में जलभराव है उनमें सफाई कराई जाए।
- पांच सदस्यों की टीम गठित कर भ्रष्ट कर्मचारियों की जांच कराई जाए।
- जिन कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं उनके अधिकारों पर रोक लगे।
- मोहल्ला राजगढ़ में खादी ग्रामोद्योग कार्यालय जलमग्न हैं जिसकी सफाई कराई जाए।
- सीतापुर रोड के तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराया जाय।

पालिकाध्यक्ष बोलीं, जल्द
ही समाधान हो जाएगा
परिवार में खुशी और नाखुशी चलती रहती है। यदि कोई मतभेद है तो उसे मिल बैठकर निपटा लिया जाएगा। पालिका बोर्ड का गठन शहर की समस्याओं के समाधान के लिए हुआ है। जल्द ही बोर्ड सदस्यों के साथ बैठकर हर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।

निरुपमा बाजपेयी, पालिकाध्यक्ष

नाराज सदस्यों से वार्ता हुई है। उनकी समस्याओं की जांच की जा रही है। दोषी मिलने पर किसी भी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही वार्डों की समस्याओं का भी समाधान किया जाएगा।
- अखिलेश त्रिपाठी, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed