फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   डीएम-एसपी ने निघासन और सिंगाही में सुनी समस्याएं

डीएम-एसपी ने निघासन और सिंगाही में सुनी समस्याएं

Sat, 06 Jan 2018 08:09 PM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 08:09 PM IST
विज्ञापन
डीएम-एसपी ने निघासन और सिंगाही में सुनी समस्याएं
लीड------
विज्ञापन


06 एलकेएच 20
06एलकेएच452

समाधान दिवस में आईं 31
में 10 शिकायतें निस्तारित
- निघासन में चार शिकायतें आईं, सभी मौके पर सुलटीं
- सिंगाही में एक भी शिकायत का नहीं हुआ निस्तारण
- निघासन, सिंगाही में डीएम-एसपी ने सुनीं समस्याएं
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी।
थानों पर शनिवार को समाधान दिवस हुआ। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और एसपी डॉ. एस चन्नप्पा अचानक थाना निघासन और सिंगाही पहुंच गए, जहां दोनों अधिकारियों ने समस्याएं सुनीं। सिंगाही में राजस्व संबंधी चार शिकायतें आईं। इनमें से एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। डीएम ने टीम गठित कर शिकायतों का निस्तारण कराने के एसडीएम को निर्देश दिए।
सदर कोतवाली में तहसीलदार सदर राजेश चंद्र की अध्यक्षता में समाधान दिवस हुआ, जिसमें सात शिकायतें आईं। इन शिकायतों में से एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। छह शिकायतों के निस्तारण के लिए टीम बनाकर मौके पर भेजी गई है।
विज्ञापन

निघासन/सिंगाही। निघासन में समाधान दिवस की अध्यक्षता तहसीलदार पूरन सिंह राना कर रहे थे। अचानक 12.30 बजे डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और एसपी डॉ. एस चन्नप्पा पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने करीब एक घंटे तक समस्याएं सुनीं। इसी बीच विधायक रामकुमार वर्मा भी निघासन पहुंचे। उन्होंने डीएम-एसपी से बातचीत की और लौट गए। निघासन में आईं चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। इसके बाद सिंगाही रवाना हो गए। सिंगाही में एसडीएम अखिलेश यादव समस्याएं सुन रहे थे। जहां पहुंचे डीएम-एसपी ने शिकायतें सुनीं। इस दौरान बुद्धीपुरवा, रहीमपुरवा और नौरंगाबाद में चकमार्ग पर अवैध कब्जे की शिकायतें आईं, लेकिन मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। डीएम के आदेश पर एसडीएम से टीम गठित कर शिकायतों का निस्तारण करने के आदेश दिए। इस दौरान सीओ सविरत्न गौतम, एसओ अजय यादव, सिंगाही एसओ अजय मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिकंद्राबाद। एएसपी घनश्याम चौरसिया की अध्यक्षता में हुए समाधान दिवस में कुल आठ शिकायतें आईं। इनमें से सात राजस्व और एक पुलिस विभाग से संबंधित थी। एएसपी एक भी शिकायतों का मौके पर निस्तारण नहीं कर सके। एएसपी ने शिकायतों के निस्तारण के लिए टीमें गठित कर मौके पर भेजी हैं। इस दौरान एसओ संजय कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
जंगबहादुरगंज। पसगवां कोतवाली में एसडीएम स्वाति शुक्ल ने अध्यक्षता की। राजस्व विभाग से संबंधित चार शिकायतों में से दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया। इस दौरान सीओ विजय आनंद, इंस्पेक्टर अमर सिंह रघुवंशी आदि रहे।
मोहम्मदी। दो राजस्व और दो पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतें आईं। तहसीलदार गजानन दूबे ने पुलिस की दो शिकायतों का निस्तारण कर दिया, अन्य दो शिकायतों का निपटारा नहीं हो सका।
धौरहरा। अध्यक्षता नायब तहसीलदार अभिमन्यु कुमार ने की। कुल चार शिकायतें आईं। इनमें से पिपरिया गांव में छज्जा निकालकर अतिक्रमण करने और विरोध करने पर मारपीट केमामले की शिकायत का निस्तारण किया गया। प्रभारी कोतवाल बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित उमेश की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट के तहत मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

भीषण सर्दी के कारण
नहीं पहुंचे फरियादी
पलियाकलां। तहसीलदार की अध्यक्षता में हुए समाधान दिवस में फरियादियों की संख्या न के बराबर रही। कई घंटों तक अफसरों के बैठे रहने के बाद भी फरियादी नजर नहीं आए। इस दौरान एसओ विपिन कुमार सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।


एसडीएम को गैर हाजिर मिले शिक्षक
बीएसए बुद्धप्रिय सिंह ने शनिवार को बच्चों की छुट्टी करते हुए शिक्षकों को विद्यालय में मौजूद रहकर स्वेटर वितरण के बावत एसएमसी की बैठक करने के निर्देश दिए थे। एसडीएम स्वाति शुक्ला ने बताया कि उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय सहदेवा और मोहम्मदी नगर के प्राथमिक विद्यालय सरैया प्रथम का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों विद्यालय बंद मिले। इसकी रिपोर्ट डीएम को भी भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed