{"_id":"5a3514084f1c1b6a118b825a","slug":"141513427976-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल के पार्टी अध्यक्ष बनने पर कांग्रेसियों ने जताई खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल के पार्टी अध्यक्ष बनने पर कांग्रेसियों ने जताई खुशी
Updated Sat, 16 Dec 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
ख्ाुश्ाी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। राहुल गांधी के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बनने पर शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाई। कांग्रेस कार्यालय के निकट जमकर आतिशबाजी की, पटाखे छोड़े और एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी का इजहार किया।
इस मौके पर कांग्रेस कार्यालय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से कांग्रेस में एक नए युग की शुरूआत हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राहुल गांधी ही वर्ष 2019 में भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रमाकांत गुप्ता ने कहा कि राहुल गांधी के हाथों में पार्टी की कमान आने से कांग्रेस देश की एकता की मिसाल बनेगी। उधर राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष अंजुम कद्र उस्मानी ने राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर खुशी का इजहार करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश और अधिक मजबूत होगा। राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस और राष्ट्रीय छात्र संगठन कार्यकर्ताओं ने जम कर पटाखे फोडे़। इस दूसरे को मिठाइयां खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुजीता कुमारी, कोमल सिंह, संजय गोस्वामी, कुसुमलता बरनवाल, सरोजनी अवस्थी, रवि गोस्वामी आदि लोग मौजूद रहे।