{"_id":"59f3492c4f1c1b6f548b96b0","slug":"141509116204-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंदगी के लिए दोपहिया वाहन पर हेलमट जरूरी है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिंदगी के लिए दोपहिया वाहन पर हेलमट जरूरी है
Updated Fri, 27 Oct 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। जिले में तीन दिन के भीतर बिना हेलमेट 19 लोगों की मौत से जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। शुक्रवार को एसपी के आदेश पर हेलमेट लगाने के लिए महाभियान चलाया गया। एसपी खुद सड़कों पर आए और लोगों से हेलमेट लगाने की अपील की। एसपी ने अपनी मौजूदगी में गांधी इंटर कॉलेज तिराहा और एलआरपी चौराहा पर बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे लोगों का चालान कराया। जिले में एक लाख 19 हजार रुपये जुर्माना वसूल कर 752 बाइकों का चालान किया गया।
शुक्रवार को एसपी के आदेश पर शहर समेत पूरे जिले में बड़े पैमाने पर दोपहिया वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान सिर्फ हेलमेट पर खास जोर दिया गया। गांधी इंटर कॉलेज के पास स्थित तिराहे पर सदर कोतवाल दीपक शुक्ला, महिला एसओ हंसमती ने कई दरोगाओं और महिला सिपाहियों के साथ चेकिंग की। इस दौरान एसपी डॉ. एस चन्नप्पा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने एलआरपी और कॉलेज तिराहे पर खड़े होकर लोगों से खुद हेलमेट पहनकर चलने की अपील की। इस दौरान बाइक चालकों और स्कूटी चलाने वाली महिलाओं में खासा हड़कंप मचा रहा। एसपी ने बताया कि पूरे जिले में 752 वाहनों का चालान कर एक लाख 19 सौ रुपये शम शुल्क वसूल किया गया है। इस दौरान एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने गांधी इंटर कॉलेज चौराहा पर लाउडस्पीकर से लोगों से अपील करते हुए कहा कि पुलिस की मंशा किसी को परेशान करने की नहीं हैं। जिंदगी है तो सब कुछ है। पुलिस यह सब आपके लिए ही कर रही है इसलिए सभी लोग हेलमेट लगाकर ही दोपहिया वाहन चलाएं और सुरक्षित रहें।
सिंकद्राबाद। थाना नीमगांव पुलिस ने बिना हेलमेट लगाने वालों से 124 चालान कर जिले में सर्वाधिक 40, 650 रुपये शमन शुल्क वसूला। वकील, संघ के कार्यकर्ताओं से डाकघर के पोस्टमास्टर से भी जुर्माना वसूला। इसके अलावा बाइक सवार पति-पत्नी को हेलमेट लगाकर चलने की शपथ दिलाई। एसओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि स्कूली बच्चों के माध्यम से भी लोगों को हेलमेट लगाकर चलने के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन
बिजुआ। यहां पर पुलिस चेकिंग करने तब निकली जब हर पुलिसकर्मी खुद हेलमेट पहने हुए था। अभियान पर जाने से पहले भीरा एसओ ने देखा कि उनके विभाग के कुछ पुलिस कर्मियों के पास हेलमेट नही हैं। एसओ संदीप कुमार ने मार्केट से हेलमेट मंगवाकर उन लोगों को हेलमेट दिए। एसओ ने तब अपने स्टाफ को वाहन चेक करने के लिए क्षेत्र में भेजा।
बांकेगंज। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बगैर हेलमेट बाइक सवार चालकों के खिलाफ शुक्रवार चलाए गए अभियान के तहत थाना मैलानी पुलिस की बांकेगंज चौकी प्रभारी रवींद्र कुमार ने गोला रोड पर ग्राम निपनियां के पयास दलबल समेत दो और चौपहिया वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने नौ वहनों का चालान काटने के साथ ही तीन हजार छह सौ रुपये शमन शुल्क वसूल किया। चौकी प्रभारी ने बताया कि बगैर हेलमेट लगाए बाइक चला रहे सवारों का चालान हर हाल में किया जाएगा।
दो महिलाओं ने जुर्माना भरा और तुरंत खरीदा हेलमेट
एसपी की मौजूदगी में जब शहर के मोहल्ला अयोध्यापुरी निवासी रंजना वाजपेई को महिला एसओ ने रोक लिया। उन्होंने एसओ के कहने पर जुर्माने की रसीद कटाई और वह तुरंत अपनी सहेली के साथ बाजार पहुंची। जहां से हेलमेट खरीदकर वापस उसी जगह से निकली तो एसपी ने उन्हें रोक लिया और शाबासी दी।
दो बाइकों को किया सीज
लखीमपुर खीरी। एलआरपी चौराहा पर जब एसपी खुद चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान दो युवक बिना नंबर की अपाचे बाइक से पहुंचे। हेलमेट न होने पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। बाइक की नंबर प्लेट पर नंबर पड़े होने की बजाय अशोक की लाट बनी थी और सेना लिखा हुआ था। पुलिस ने जब कागजात मांगे तो बाइक चालक ने सेना में होने का परिचय दिया, लेकिन कागज न होने पर पुलिस ने बाइक सीज कर दी।
जनता के सिर पर हेलमेट, लेकिन पुलिस बिना हेलमेट
लखीमपुर खीरी। एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने गुरुवार को ही हेलमेट को लेकर जिले में महाभियान चलाने के आदेश दिए थे। यह आदेश व्हाट्सएप पर वायरल होने के बाद बृहस्पतिवार को अधिकांश लोग शहर में हेलमेट पहने निकले, जबकि पुलिस कर्मी बिना हेलमेट के बाइकों से फर्राटा भरते देखे गए। एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने बताया कि दरोगा हो या सिपाही। सभी पुलिसकर्मियों को बाइक चलाते समय हेलमेट पहने के कड़े निर्देश दिए जा चुके हैं। यदि कोई बिना हेलमेट मिला तो चालान कर कार्रवाई की जाएगी।