{"_id":"59f0918f4f1c1b71548b9045","slug":"141508938127-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तराई में सर्दी ने दी दस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तराई में सर्दी ने दी दस्तक
Updated Wed, 25 Oct 2017 06:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
अक्तूबर माह के खत्म होते-होते सर्दी ने दस्तक दे दी है। हालांकि दिन में अभी तक मौसम गर्म है, लेकिन शाम होते ही गुलाबी सर्दी का एहसास हो रहा है। सुबह में भी ठंड असर दिखा रही है। बुधवार सुबह पूरा शहर घने कोहरे की सुरमई चादर में लिपटा रहा। इससे दृश्यता काफी कम रही। सुबह वाहन हेड लाइट के सहारे अपने गंतव्य पर पहुंचे। तापमान में भी तेजी से गिरावट हो रही है।
मंगलवार की देर रात से ही कोहरा पड़ने लगा था। बुधवार की सुबह होते-होते कोहरा काफी घना हो गया। इससे बीस मीटर की दूरी पर भी देखना मुश्किल हो गया। लोगों को सड़कों पर वाहन चलाने के लिए हेडलाइट जलानी पड़ी। हालांकि सूरज निकलने के कुछ समय बाद ही कोहरा छंट गया और धूप निकल आई। लोगों को भी अब सुबह गुनगुनी धूप भाने लगी है।
विज्ञापन
दिवाली के बाद से तापमान में तेजी से गिरावट शुरू हो गई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 31.6 और न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिन में गर्मी और रात में ठंड के लोगों की सेहत पर भारी पड़ रही है। लोग सर्दी जुकाम, खांसी आदि से प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन