{"_id":"5989ace54f1c1b7f198b49c5","slug":"141502194917-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल नंबर सात के पास कटान की जद में आए 12 घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल नंबर सात के पास कटान की जद में आए 12 घर
Updated Tue, 08 Aug 2017 05:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी/पलियाकलां। लगातार रुक-रुककर हो रही बरसात से शारदा नदी विकराल होती जा रही है। शारदा ने भीरा के जंगल नंबर सात के देशराज टांडा मेें कटान तेज कर दिया है जिसकी चपेट में करीब 12 घर आ गए हैं। एसडीएम ने कटान का निरीक्षण किया और देशराज टांडा के ग्रामीणों को दूसरी जगह विस्थापित करने की बात कही है। इसके अलावा मटैहिया, दौलतापुर में कटान होने से गन्ना की फसल नदी में समाती जा रही है।
भीरा के जंगल नंबर सात के मजरा गांव देशराज टांडा में शारदा ने कटान की जद बढ़ा दी है, जिससे करीब 12 ग्रामीणों के घर कटान की जद में आ गए हैं। शारदा तेजी से कटान कर इन घरों की ओर बढ़ रही है। एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी ने नायब तहसीलदार रामदेव निषाद के साथ गांव पहुंचकर कटान का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत करते हुए उनसे यहां से दूसरी जगह विस्थापित होने की बात भी कही। एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी ने बताया कि गांव के पुत्तू सिंह, जसपाल सिंह, नेम प्रताप, रामनरेश, रत्तीराम, राकेश, सूरजपाल, रामचंद्र आदि के छप्परनुमा घर कटान की जद में पूरी तरह से हैं, इसीलिए इन सभी को दूसरी जगह विस्थापित कराया जा रहा है। उधर नदी ने विकराल रूप धारण करते हुए मटैहिया, कचनारा, दौलतापुर, इमलिया, नानक फार्म आदि गांवों में खेतों का तेजी से कटान शुरू कर दिया है। जिससे ग्रामीणों की गन्ना की फसल नदी के आगोश में समा रही है। इससे ग्रामीणों के चेहरों पर चिंता की लकीरें छा गई हैं।
सुहेली भी मचा
रही है तबाही
सुहेली का विकराल रूप कम होता नहीं दिख रहा है। फुलवरिया, निषादनगर, घोला, मुर्गहा, मुंजहा, चमरौधा सहित कई गांवों को अपनी जद में लिए हुए है। इन गांवों के संपर्क मार्गो को भी सुहेली ने काट दिया है। जिससे ग्रामीणों के पास एकमात्र सहारा नाव बचा है, जिससे ग्रामीण आवागमन कर रहे हैं।
विज्ञापन
डिग्री कॉलेज के पास फायर बिग्रेड आफिस तक पहुंचा पानी
डिग्री कॉलेज रोड पर बने फायर बिग्रेड के आफिस के पास तक सुहेली नदी का पानी पहुंच गया है। चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। अब सुहेली का जलस्तर बढ़ा तो पानी डिग्री कॉलेज में भी भर सकता है।