{"_id":"5c698c97bdec22738f5201cb","slug":"131550421143-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार घंटे ठप रही शहर की बिजली सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार घंटे ठप रही शहर की बिजली सप्लाई
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। छाउछ ट्रांसमिशन के यार्ड में काम चलने के कारण रविवार को भी करीब चार घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित रही। इससे लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ा। हालांकि पावर कारपोरेशन ने छाउछ ट्रांसमिशन पर दो दिन काम होने के चलते बिजली सप्लाई प्रभावित होने की सूचना पहले ही दी थी।
छाउछ ट्रांसमिशन के यार्ड में शनिवार दोपहर 12 बजे काम शुरू किया गया। इससे पूरे शहर की बिजली काट दी गई थी। करीब पांच बजे बिजली आपूर्ति ठप रही। उसके बाद रविवार को भी दोपहर 12 बजे बिजली सप्लाई ठप कर अनुरक्षण का काम शुरू हुआ। 12 बजे से गायब हुई बिजली शाम चार बजे बहाल हुई।
एसडीओ सिटी अनुराग शर्मा ने बताया कि छाउछ ट्रांसमिशन के यार्ड में अनुरक्षण कार्य के कारण दो दिन चार-चार घंटे के लिए शहर की बिजली काटी गई थी। इसकी सूचना पहले ही दे दी गई थी।