{"_id":"5b6749d84f1c1bde6d8b6776","slug":"131533495768-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाना नदी उफनाई कई गांवों में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाना नदी उफनाई कई गांवों में भरा पानी
Updated Mon, 06 Aug 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मोहाना नदी उफनाई कई गांवों में भरा पानी
नदी के सीमावर्ती गांवों में मंडराया बाढ़ का खतरा
तिकुनियां। लगातार बारिश होने के कारण नेपाल सीमा पर बह रही मोहना नदी उफना गई है। मोहना का पानी सीमावर्ती कई गांवों में घुसने लगा है। इससे इलाके में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है। इसको लेकर निचले गांवों के लोग सामान सहित उंचे स्थानों पर ठिकाना बनाने लगे हैं।
दो दिनों से कहीं रुककर तो कहीं तेज बारिश हो रही है। इससे मोहना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को उफनाई मोहना नदी का पानी निकटवर्ती गांव कौडियाला जनकपुर, जसनगर, नया पिंड, खैरटिया आदि गांवों में घुसने लगा है। इससे लोगों में हड़कंप है। बाढ़ प्रभावित गांवों के लोग बाढ़ की आशंका को देखते हुए ऊंचे स्थानों पर जाने लगे हैं। तहसील निघासन प्रशासन का कहना है कि बाढ़ पर लगातार निगाह रखी जा रही है। इसके लिए सभी गांव में नाविकों को अलर्ट कर दिया गया है। स्थानीय पुलिस को भी सचेत कर दिया गया है। नवागंतुक एसडीएम ने बताया कि बाढ़ से किसी भी प्रकार की परेशानी ग्रामीणों को नहीं आने दी जाएगी।