फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   केजीबी वनग्राम में वार्डेन और लेखाकार के बीच घमासान

केजीबी वनग्राम में वार्डेन और लेखाकार के बीच घमासान

Sat, 07 Jul 2018 11:33 PM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
केजीबी वनग्राम में वार्डेन और लेखाकार के बीच घमासान

विज्ञापन
केजीबी वनग्राम में वार्डेन और लेखाकार के बीच घमासान

विद्यालय में बच्चों का खाना बनवाने के लिए हुआ विवाद
बीएसए ने जांच टीम बनाई, ईसानगर के वार्डेन को भी नोटिस

अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय वनग्राम पलिया में वार्डेन और लेखाकार के बीच खाना बनवाने को लेकर घमासान मचा है। विवाद के तूल पकड़ने पर बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह ने बीईओ पलिया ओंकार सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी है, जो कस्तूरबा गांधी विद्यालय में विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत जांच करेगी। वहीं खराब व्यवहार की शिकायत के चलते ईसानगर के वार्डेन को भी नोटिस दिया गया है।
ज्यादातर कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में अध्ययनरत बालिकाओं के लिए खाना बनवाने की जिम्मेदारी लेखाकार के पास है, लेकिन तत्कालीन डीएम किंजल सिंह के निर्देश पर केजीबी वनग्राम पलिया में खाना बनवाने की जिम्मेदारी वार्डेन को दी गई थी। तभी से वार्डेन ही खाना बनवा रहीं थीं। इधर कुछ दिनों से खाने के भुगतान को लेकर लेखाकार ने अड़ंगा लगाना शुरू कर दिया, जिससे वार्डेन से विवाद होने लगा। मामला तूल पकड़ने पर बात बीएसए तक पहुंची, तो उन्होंने पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बना दी है। इसमें बीईओ पलिया के अलावा बीईओ पसगवां शमशेर सिंह राणा और लेखाकार कनौजी लाल मिश्रा को शामिल किया गया है। बीएसए ने खाना बनवाने के विवाद के अलावा अन्य बिंदुओं पर भी जांच करने के निर्देश दिए हैं। मसलन बालिकाओं की अन्य सुविधाओं के लिए की जाने वाली खरीद, यूनिफार्म वितरण, किताब वितरण समेत कई और मामलों की जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं ईसानगर स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय की वार्डेन के खिलाफ खराब व्यवहार किए जाने के आरोप में अभिभावकों ने शिकायत की है, जिस पर बीएसए ने संबंधित वार्डेन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा हैै।
विज्ञापन


पलिया के वनग्राम स्थित केजीबी में खाना बनवाने को लेकर वार्डेन और लेखाकार के बीच कुछ विवाद हुआ है। वार्डेन ने लेखाकार पर भुगतान न करने का आरोप लगाया है। पूरे मामले की विस्तृत जांच कराने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है। आख्या प्राप्त होने पर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - बुद्ध प्रिय सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed