फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता: कुशवाहा

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता: कुशवाहा

Tue, 05 Jun 2018 06:51 PM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 06:51 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता: कुशवाहा
05एलकेएच10
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता: कुशवाहा

बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने दोनों सीटें जीतने का दिलाया संकल्प

लखीमपुर खीरी। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी अभी से जुट जाएं। उन्होंने कहा कि जुमलेबाजी की सरकार से छुटकारा पाने के लिए सभी को मिल जुलकर काम करना होगा।

एक गेस्ट हाउस में मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा ने जिला स्तरीय समीक्षा बैठक की, जिसमें पार्टी मुखिया मायावती को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प दिलाया गया। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मतदाता सूची में लोगों के नाम दर्ज कराने के निर्देश दिए गए। प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जिस गाय माता को बचाने के लिए सत्ता में आए, उसे ही भूल गए। भाजपा सिर्फ अपने कार्यालयों को बनाने में जुटी है। कार्यक्रम में बसपा नेता मोहन वाजपेयी ने प्रदेश अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह भेंट किया। जिलाध्यक्ष रामकुमार चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष उमाशंकर गौतम, शशिधर मिश्रा ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed