{"_id":"5ab9c9b54f1c1b2d4e8b47d4","slug":"131522125237-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीबी के चुनाव का कार्यक्रम जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीबी के चुनाव का कार्यक्रम जारी
Updated Tue, 27 Mar 2018 10:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लीड
डीसीबी के चुनाव
का कार्यक्रम जारी
अप्रैल से मई तक चलेगी चुनावी कार्रवाई
- अर्बन कोआपरेटिव बैंक के चुनाव 11 अप्रैल से प्रारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी।
सहकारी समितियों और क्रय विक्रय समितियों के चुनाव होने के बाद राज्य सहकारी निर्वाचन आयोग ने जिला सहकारी बैंक (डीसीबी) के चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। पहले प्रबंध कमेटी के सदस्यों की निर्वाचन प्रक्रिया 28 अप्रैल 2018 से प्रारंभ होकर 10 मई 2018 तक चलेगी। इसके बाद सभापति और उपसभापति के चुनाव कराए जाएंगे, जिसके लिए अनंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन 11 मई 2018 को होगा। इसी दिन (11 मई) ही नामांकन से लेकर मतदान और मतगणना की प्रक्रिया कराई जाएगी।
वहीं, अर्बन कोआपरेटिव बैंक के सामान्य निकाय के गठन के लिए प्रतिनिधियों का चुनाव 11 अप्रैल से प्रारंभ होकर 24 अप्रैल 2018 तक चलेगा। इसके बाद प्रबंध कमेटी के सदस्यों के चुनाव 26 अप्रैल से 14 मई 2018 तक होंगे, जिसके बाद सभापति/उपसभापति का चुनाव 15 मई 2018 को कराया जाएगा। सहायक निबंधक मंगल सिंह ने बताया कि चुनाव को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। पहले लखीमपुर अर्बन कोआपरेटिव बैंक के चुनाव कराए जाने हैं, जिसके लिए निर्वाचन अधिकारियों को नामित किए जाने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
दो चुनावों में हो चुका बवाल, इस बार भी चुनौती
सहकारी चुनावों में अब तक हुए सहकारी समितियों और क्रय विक्रय समितियों के चुनाव में बवाल हो चुका है। दोनों बार विकास भवन स्थित सहायक निबंधक कार्यालय पर नाराज भाजपा कार्यकर्ता हंगामा कर चुके हैं। ऐसे में पिछले चुनावों में हुई गलतियों को न दोहराने की चुनौती सहकारिता विभाग के अधिकारियों के सामने बनी हुई है।