फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   सामूहिक विवाह के आवेदकों को नगर पालिका ने टरकाया

सामूहिक विवाह के आवेदकों को नगर पालिका ने टरकाया

Sat, 06 Jan 2018 08:17 PM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 08:17 PM IST
विज्ञापन
सामूहिक विवाह के आवेदकों को नगर पालिका ने टरकाया
लीड
विज्ञापन

सामूहिक विवाह के आवेदकों
को नगर पालिका ने टरकाया
समाज कल्याण अधिकारी ने जताई नाराजगी, भेजा नोटिस
- जिले भर में अभी तक नहीं हुआ एक भी पंजीकरण
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का जिले में अभी शुभारंभ होना है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी/ कर्मचारी इसे पलीता लगाने में जुटे हैं। ताजा मामला नगर पालिका लखीमपुर का है, जहां आवेदकों का पंजीकरण करने के बजाय उन्हें लौटाया जा रहा है। शहर के मोहल्ला हाथीपुर उत्तरी और मेला मैदान के आवेदकों ने अपनी बेटियों की शादी के लिए रजिस्ट्रेशन कराना चाहा, लेकिन कर्मचारियों ने उन्हें ब्लॉक जाने की बात कहकर टरका दिया है। ब्लॉक में आवेदन करने महिलाएं पहुंचीं, तो नगर पालिका क्षेत्र का हवाला देकर लौटा दिया गया। थक हारकर आवेदकों ने जिला समाज कल्याण अधिकारी से शिकायत की है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजना से गरीब परिवारों की बेटियों की शादी कराई जानी है, जिसको लेकर दो माह पूर्व शासनादेश जारी हुआ था। इस व्यवस्था में नगर पालिका/ नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारियों, ब्लॉकों के बीडीओ और जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी (एएमए) को पंजीकरण कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ताकि आवेदकों को इधर-उधर भटकना न पड़े। योजना में तेजी लाने के लिए डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने 22 दिसंबर 2017 को बैठक कर संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक नगर पालिका और ब्लॉकों में 50-50 आवेदनों और नगर पंचायत क्षेत्रों में 30 आवेदनों का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद अब तक प्रगति शून्य ही है। वहीं मोहल्ला हाथीपुर निवासी शारदा देवी पत्नी बंटू ने अपनी पुत्री ज्योति की शादी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से कराने के लिए नगर पालिका लखीमपुर में रजिस्ट्रेशन कराने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इसी तरह मेला मैदान निवासी हसिंया पत्नी मिहीलाल ने अपनी बेटी संजना की शादी कराने के लिए नगर पालिका लखीमपुर में आवेदन दिया, लेकिन उसे लौटा दिया गया। दोनों आवेदकों का आरोप है कि नगर पालिका के कर्मचारी ने ब्लॉक जाने को कहा, जहां ब्लॉक में भी लौटा दिया गया है।
विज्ञापन


शहर में नहीं लगवाई होर्डिंग
डीएम के निर्देशानुसार नगर पालिका लखीमपुर को शहर में चार जगहों पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के होर्डिंग लगाने थे, लेकिन अब तक एक भी नहीं लगाया गया है। इसके अलावा डीएम ने आवेदकों का पंजीकरण करने के लिए अलग से विंडो खोलने के निर्देश दिए थे, जिसका अनुपालन नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखीमपुर नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा आवेदकों को लौटाने का मामला आया है, जिसके लिए जवाब मांगा गया है। इसके अलावा योजना के लिए सभी जिम्मेदार अधिकारियों से प्रगति शून्य होने के बारे में जवाब मांगा गया है।
- ओपी सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed