फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   केडी सिंह बाबू सोसाइटी लखनऊ बनी विजेता

केडी सिंह बाबू सोसाइटी लखनऊ बनी विजेता

Fri, 22 Dec 2017 11:18 PM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
केडी सिंह बाबू सोसाइटी लखनऊ बनी विजेता
ख्‍ाेल - फोटो : अमर उजाला
गोला गोकर्णनाथ। 55वें कृषक समाज प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल मैच में केडी सिंह बाबू सोसाइटी लखनऊ ने ध्यानचंद हॉकी क्लब गोला को हराकर जीत हासिल की। मुख्य अतिथि भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान रजनीश मिश्र ने विजेता, उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर खेल प्रतिभाओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

कृषक समाज इंटर कॉलेज के मैदान पर 17 दिसंबर से हो रहे प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल मैच की शुरुआत मुख्य अतिथि रजनीश मिश्र और विशिष्ट अतिथि डॉ. निर्मल सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कराई। फाइनल मैच ध्यानचंद हाकी क्लब गोला और केडी सिंह बाबू सोसाइटी लखनऊ के बीच खेला गया। 11वें मिनट में गोला के अमित ने पहला गोल किया। 13वें मिनट में लखनऊ के दीपू रावत ने एक गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया। 33 वें मिनट में लखनऊ के दीपू ने एक और गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिलाई, 38 वें मिनट में गोला के विजय ने फील्ड गोल कर मैच को 2-2 से पुन: बराबरी पर ला दिया। 53 वें मिनट में लखनऊ के दीपू रावत ने ही फील्ड गोल कर बढ़त बना ली। 58वें मिनट में लखनऊ के मुकेश राम ने प्लांटी कार्नर में गोल कर दिया।
विज्ञापन

इसके साथ केडी सिंह बाबू सोसाइटी लखनऊ की टीम ने 4-2 से जीत हासिल कर ली। मुख्य अतिथि रजनीश मिश्र ने विजेता, उप विजेता टीम को ट्राफी देकर पुरस्कृत किया। उन्होंने टूर्नामेंट के आयोजकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि नगर गांव में खेल प्रतिभाएं छिपी पड़ी हैं, इन प्रतिभाओं को निखारने की जरूरत है। अंपायरिंग नितिन सक्सेना, मनीष कुमार ने की। टेक्निकल आफिसर राजेंद्र कुमार निषाद रहे। संचालन आशीष पांडे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रधानाचार्य सुमति नारायण दीक्षित, डॉ लखपतराम वर्मा, धर्मेंद्र सिंह, धर्मराज वर्मा, सुशील कुमार मिश्र, अवधेश कुमार मिश्र, श्याममूर्ति शुक्ल, सुधीर अवस्थी आदि मौजूद रहे।

खेल प्रतिभाएं हुई पुरस्कृत
विजेता टीम को चौधरी कुंवर सिंह चल बैजंती ट्राफी, चौधरी राम सिंह व्यक्तिगत पुरस्कार, स्व. बिहारीलाल वर्मा अवार्ड सहित 2100 नकद पुरस्कार। उपविजेता टीम को लाला रामदयाल चल बैजंती ट्राफी, रामनाथ अग्निहोत्री व्यक्तिगत पुरस्कार, एमके सिंह मेमोरियल अवार्ड सहित 1540 रुपए नकद पुरस्कार दिया गया। लखनऊ के दीपू को सर्वोत्तम खिलाड़ी, जीके लवी यादव को सर्वोत्तम गोल कीपर, गोला के अमित कुमार, कुलदीप मौर्य, विषय, लखनऊ के प्रकाश रावत, उमेश मौर्य को सर्वोत्तम खिलाड़ी पुरस्कार दिया गया। साथ ही जीपी कालेज शाहजहांपुर को श्रेष्ठ अनुशासित टीम के लिए पुरस्कृत किया गया।


फोटो-22एलकेएच 206

हॉकी खेल प्रतिभाओं के लिए
एक अच्छे कोच की जरूरत
55वें प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में मुख्य अतिथि भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान रजनीश मिश्र ने बताया कि वह प्री ओलंपिक, एशिया वर्ल्ड कप, चैंपियन ट्राफी के लिए खेल चुके हैं। छोटी जगहों पर हॉकी खेल की प्रतिभाएं छिपी पड़ी हैं। अच्छे मार्गदर्शन के बिना इन प्रतिभाओं को सफलता नहीं मिल पाती। क्षेत्र की प्रतिभाओं में निखार लाने के लिए एक अच्छे कोच की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed