{"_id":"5a2e8d704f1c1ba12d8b7ea6","slug":"131513000304-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना भरी टक्कर ट्रॉली ने महिला को रौदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना भरी टक्कर ट्रॉली ने महिला को रौदा, मौत
Updated Mon, 11 Dec 2017 07:55 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौरहरा खीरी। गांव महाराज नगर में एक अंत्येष्टि से लौट रही महिला को गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर ही छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हादसा केशवापुर खुर्द और महाराजनगर के बीच स्थित रपटा पुल के पास सोमवार की शाम को हुआ। गांव केशवापुर निवासी रामनरेश की गांव महाराज नगर में रिश्तेदारी है, जहां किसी रिश्तेदार की मौत हो गई थी। अंत्येष्टि के बाद उनकी पत्नी विद्यावती शाम को घर लौट रही थी। शाम करीब पांच बजे गांव के करीब स्थित रपटा पुल पर सामने से आ रही गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद में काम कर रहे कई किसान मौके पर पहुंच गए। इस पर चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली मौके पर छोड़कर भाग निकला। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
प्रभारी कोतवाल बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि ट्रैक्टर महाराज नगर गांव के ताजखां का बताया जा रहा है। चालक की तलाश की जा रही है।