फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   प्रमाण पत्र पाकर खुशी से झूम उठे नवनिर्वाचित अध्यक्ष

प्रप्रमाण पत्र पाकर खुशी से झूम उठे नवनिर्वाचित अध्यक्ष

Sat, 02 Dec 2017 12:07 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
प्रमाण पत्र पाकर खुशी से झूम उठे नवनिर्वाचित अध्यक्ष
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमाण पत्र पाते ही खुशी से झूम उठे। कार्यकर्ताओं ने भी अपने नेता को हाथों हाथ लिया। विजय जुलूस निकालने के प्रतिबंध के बाद भी उत्साहित कार्यकर्ता अपने नेता के पक्ष में नारेबाजी और धूमधड़ाका करते नजर आए। वहीं अध्यक्षों से जब अमर उजाला ने जीत का श्रेय और जीत का आधार पूछा तो सभी ने जनता को बताया। सभी ने कहा, अब मौका मिला है तो नगर का विकास कराने को कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। प्रस्तुत है नवनिर्वाचित अध्यक्षों से बातचीत के अंश:

कार्यकर्ताओं और लखीमपुर शहर की जनता की जीत
लखीमपुर। नगर पालिका परिषद, लखीमपुर से भाजपा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष निरुपमा बाजपेई का कहना है कि यह जीत कार्यकर्ताओं और शहर की जनता की जीत है। पिछले चुनाव में भी भाजपा ने यहां से परचम लहराया था। जनता ने फिर भाजपा पर विश्वास किया, जिसकी में सदैव ऋणी रहूंगी और शहर में शेष विकास कार्यों को कराने के साथ ही नगर को सजाने और संवारने का काम करूंगी।
विज्ञापन


भोलेनाथ के आशीर्वाद और जनता के स्नेह पर था पूरा विश्वास
गोला गोकर्णनाथ। नगर निकाय के चुनाव में विजयी निर्दलीय प्रत्याशी मीनाक्षी अग्रवाल अपनी जीत पर काफी संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि इस बार उनका मुकाबला पुन: सत्तापक्ष से था। निकाय चुनाव में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, दो सांसद, आठ विधायक भाजपा की जीत के लिए दिन रात एक किए हुए थे। फिर भी उन्हें अपने काम पर विश्वास था और जनता से मिल रहे स्नेह से उन्हें अपनी जीत का पूरा भरोसा हो गया था। चंडीगढ़ विश्वविद्यालय से स्नातक मीनाक्षी कहती हैं कि उनका सपना गोला को सजाने संवारने का है। जनता ने फिर मौका दिया है, अब वह नगर को क्लीन और ग्रीन बना सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीत का श्रेय भाजपा कार्यकर्ताओं को
मोहम्मदी। भाजपा से नवनिर्वाचित प्रत्याशी संदीप मेहरोत्रा उर्फ कन्हैया ने अपनी जीत का श्रेय आम जनता, भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया है। उनका कहना है कि विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह और सांसद रेखा अरुण वर्मा का आशीर्वाद उनकी जीत के मुख्य कारण रहे हैं। उन्होंने मोहम्मदी की जनता को बधाई दी है। संदीप मेहरोत्रा दूसरी बार पालिकाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं। इससे पूर्व उन्होंने 2006 में सपा प्रत्याशी मोबीन खां को हराया था। 2012 में उनकी पत्नी दुर्गा मेहरोत्रा विजई रहीं थी। भाजपा ने लगातार तीसरी बार नपाप अध्यक्ष पद पर भगवा परचम लहराया।

ईमानदारी और विकास है जीत की वजह
पलियाकलां। सपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष महमूद हुसैन खां का कहना है कि उनकी जीत, ईमानदारी, विकास और सबको साथ लेकर चलने से हुई है। विकास उनकी प्राथमिकता रही है। जनता ने फिर मौका दिया है तो रुके हुए विकास कार्यों समेत नये विकास कार्य शीघ्र शुरू कराए जाएंगे।

जनता ने फिर विश्वास पर खरी उतरूंगी
मैलानी। नगर पंचायत चेयरमैन का चुनाव जीतीं सत्यवती को तीसरी बार कामयाबी मिली है। उनका कहना है कि जनता ने फिर विश्वास किया है, जिस पर खरी उतरूंगी और नगर का चहूंमुखी विकास कराकर दम लूंगी। भारतीय स्टेट बैंक में कार्यरत देवेंद्र प्रताप की पत्नी सत्यवती इससे पहले भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में वर्ष 2002 में निर्दलीय चुनाव लड़ी तब उन्हें एक हजार से कम वोट मिले थे इसके बाद वर्ष 2007 के चुनाव में वह 1198 वोट वापक तीसरे स्थान पर रहीं। इस बार अंतत: तीसरे प्रयास में उनहें कामयाबी मिली और वह नगर की पहली महिला बन गई।

नसरीन बानो ने आम जनता को दिया जीत का श्रेय
बरवर। नगर पंचायत बरवर बनीं नसरीन बानो (एडवोकेट) ने अपनी जीत का श्रेय आम जनता को दिया है। उन्होंने कहा, उन्हें बुजुर्गों का आशीर्वाद और पति शाहिद बेग का मृदुभाषी और सरल स्वभाव से भी सफलता दिलाई।

सभी के सहयोग से बंधा ताज: उत्तम मिश्रा
नगर पंचायत सिंगाही से भाजपा के नव निर्वाचित अध्यक्ष उत्तम मिश्रा ने कहा कि उन्हें नगर के सभी लोगों का भारी सहयोग मिला, जिससे उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। वह जनता और अपने कार्यकर्ताओं के आभारी हैं, जिनकी मेहनत रंग लाई। ईमानदारी के साथ वह नगर को विकास के रास्ते पर बढ़ाएंगे।

कस्बे की जनता की रहूंगी आभारी: सुधा निषाद
खीरी टाउन। नगर पंचायत से भाजपा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुधा कश्यप ने अपनी जीत का श्रेय कस्बावासियों को दिया है। उन्होंने कहा कि कस्बे के लोगों ने उन पर जो विश्वास जताया है उसे वह कस्बे का विकास करके पूरा करूंगी।


ओयल वासियों का सदैव आभारी रहूंगा: प्रदीप गुप्ता
ओयल। नगरपंचायत ओयल ढख़वा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता का कहना है कि नगर वासियों ने जिस उम्मीद के साथ उन्हें पंचायत की कमान सौंपी है उसे वह हर संभव पूरा करेंगे और ओयल को जिले की माडल पंचायत बनाने के लिए प्रयासरत रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed