फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   13 problems of UP Board will be solved on Samadhan Portal

Lakhimpur Kheri News: समाधान पोर्टल पर होगा यूपी बोर्ड की 13 समस्याओं का निदान

Mon, 29 Jan 2024 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
13 problems of UP Board will be solved on Samadhan Portal
लखीमपुर खीरी। यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों को नाम सुधरवाने, मार्कशीट खो जाने व जन्मतिथि सही नहीं होने पर अब बोर्ड के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। बोर्ड की ओर से विद्यार्थियों के लिए समाधान पोर्टल लांच किया गया है यह पोर्टल 13 तरह की समस्याओं का घर बैठे निदान करेगा। पोर्टल पर समय के साथ-साथ पैसों की भी बचत हो सकेगी।
विज्ञापन

अभी तक मार्कशीट में छोटी से छोटी गलतियों को सुधरवाने के लिए छात्र छात्राओं के अलावा उनके अभिभावकों को बोर्ड के कई चक्कर लगाने पड़ते थे। अब बोर्ड ने छात्र-छात्राओं की सहूलियत के लिए समाधान पोर्टल लांच किया है। पोर्टल पर पुराने और नए पंजीकृत छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा। पोर्टल पर समस्या दर्ज करने के महज 15 दिनों के अंदर ही छात्र-छात्राओं की समस्या का निराकरण हो सकेगा। इतना ही नहीं पोर्टल पर छात्र अपनी शिकायत का स्टेटस देख पाएंगे।
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बोर्ड की ओर से https://samadhan.upmsp.edu.in पर जाकर छात्र-छात्राएं अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। तय समय पर शिकायतों का निस्तारण किया गया या नहीं, इसकी स्थित भी आसानी के साथ देखी जा सकती है। पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण पर क्लिक करके ईमेल, मोबाइल नंबर के जरिये ओटीपी डालकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद लॉग-इन कॉलम में जाकर समस्या को रजिस्टर करना होगा। किस समस्या के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत होगी इस बात की जानकारी पोर्टल पर है।




इन परेशानियों से मिलेगी बच्चों को राहत

मार्कशीट या सर्टिफिकेट की डुप्लीकेट कॉपी जारी कराना। संशोधित सर्टिफिकेट की डुप्लीकेट कॉपी जारी कराना। कैंसिल या रोके गए रिजल्ट को ठीक कराना। गलत या अधूरे रिजल्ट को सही कराना। माइग्रेशन सर्टिफिकेट और वेरिफिकेशन सहित कुल 13 समस्याओं के समाधान के लिए पोर्टल जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed