फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   13 more houses in the river in Godianpur and Bachepara villages

गोड़ियनपुर और बाछेपारा गांव में 13 और घर नदी में समाए

Sat, 07 Aug 2021 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
13 more houses in the river in Godianpur and Bachepara villages
धौरहरा। रमियाबेहड़ ब्लॉक के गोड़ियनपुरवा, बाछेपारा और ईसानगर ब्लॉक के कैरातीपुरवा गांव में घाघरा नदी तो जमदरी और रैनी में शारदा नदी कहर बरपा रही है। नदियों की कटान के आगे सिंचाई विभाग का बाढ़ खंड असहाय नजर आ रहा है। कटान पीड़ित आसमान के नीचे जीवन यापन करने के लिए मजबूर हैं। वे खाने तक को मोहताज हो रहे हैं। वहीं तहसील प्रशासन की तरफ से अभी सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है।
विज्ञापन

रमियाबेहड़ ब्लाक के बाछेपारा में घाघरा नदी ने शुक्रवार को फिर 13 घरों को निगल लिया। वहीं गोड़ियनपुरवा में भी तेजी के साथ घाघरा नदी कटान कर गांव को मिटाने पर आमादा है। वहीं बाढ़ खंड बचाव कार्य कराए जाने की बात कह रहा है। ग्रामीण अपनी खून पसीने की कमाई से बनाये गए घरो को अपने ही हाथों तोड़ने को विवश हैं। वे गांव से पलायन कर सुरक्षित ठिकाने की तलाश में इधर उधर भटक रहे हैं, लेकिन तहसील प्रशासन उन्हें रहने के लिए ठिकाना नहीं दे पा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है दो दिन तहसील प्रशासन ने खाने की व्यवस्था की। उसके बाद से कोई हाल जानने तक नहीं आया है। घाघरा नदी बाछेपारा में अब तक 97 घरो को काटकर गांव में शेष बचे घरों को निगलने के लिए बेताब है। वह दिन दूर नही जब बाछेपारा गांव का नाम केवल तहसील के नक्शे पर ही नजर आएगा। एसडीएम धौरहरा रेनू का कहना है कि कटान पीड़ितों का सर्वे कराकर रिपोर्ट शासन को भेजी गई है राहत सामग्री मिलते ही वितरण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed