Lakhimpur Kheri: पेड़ पर लिपटा था 13 फुट लंबा अजगर, जिसे देख सहम गए ग्रामीण
लखीमपुर खीरी जिले के गांव मदारीपुरवा में ग्रामीणों ने विशाल अजगर पेड़ पर लिपटा देखा। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम पहुंची और अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर खीरी के थाना पढ़ुआ क्षेत्र के गांव मदारीपुरवा में सोमवार की दोपहर किसान हेमराज के खेत में लगे पेड़ पर विशाल अजगर लिपट गया, जिसे देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने ईंट-पत्थर फेंककर अजगर को पेड़ से हटाने का प्रयास किया, लेकिन अजगर टस से मस नहीं हुआ। वह पेड़ को जकड़े रहा।
ग्रामीणों ने डायल 112 पर कॉल कर सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने वन विभाग को सूचित किया। कुछ देर बाद वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़कर हौकना बीट के जंगल में छोड़ दिया। धौरहरा रेंजर नृपेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि अजगर की लंबाई 13 फुट थी। उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया है।
दुकान में अजगर निकलने से मचा हड़कंप
संपूर्णानगर इलाके में सिंगाही खुर्द छठ घाट के पास एक कबाड़ की दुकान में अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम को पहुंचने में देरी हुई तो दुकान स्वामी ने अजगर को पकड़कर बोरी में डाला और टीम के सुपुर्द कर दिया।
सिंगाही खुर्द में छठ घाट के पास कबाड़ विक्रेता रामभजन गुप्ता की दुकान में अजगर निकला। दुकानदार ने बताया कि झाड़ू लगाते समय दुकान के अंदर अजगर बैठा नजर आया। अजगर को देख उन्होंने अपने पुत्र संजय को उठाया।
वन विभाग को सूचना दी। एक घंटे से अधिक बीतने के बाद भी वन विभाग की टीम नहीं पहुंची। दुकान के अंदर भीड़ लगने लगी। दुकान स्वामी ने अजगर के कबाड़ में छिपने से पहले ही उसे पकड़कर बोरी में डाला और वन विभाग की टीम के सुपुर्द कर दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.