{"_id":"6574b8f3c4ccc961100b6aa4","slug":"1251-beneficiaries-will-get-houses-approval-letters-distributed-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-10811-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 1251 लाभार्थियों को मिलेंगे आवास, बांटे स्वीकृति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 1251 लाभार्थियों को मिलेंगे आवास, बांटे स्वीकृति पत्र
विज्ञापन
पूजा करते केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी, विधायक योगेश वर्मा व अधिकारी
लखीमपुर खीरी। 1251 लाभार्थियों को पीएम आवास मिलेगा। शनिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत पीएम आवास योजना (शहरी) के लिए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र ने लाभार्थी आलोक कुमार के प्लॉट पर भूमि पूजन किया। इसमें 85 आवास वार्ड बरखेरवा के भी शामिल है।
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने बरखेरवा वार्ड के सभी लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए। केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी ने कहा कि पीएम आवास योजना (शहरी) लाभार्थियों को निशुल्क घर दिया जा रहा है। एडीएम संजय कुमार सिंह ने कहा कि पीएम आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत ऐसे लाभार्थियों को आवास दिए जाने का प्रावधान है, जिसके पास अपना स्वयं का पक्का मकान न हो। इस योजना के तहत कुल 2.50 लाख रुपये अनुदान के रूप में दिया जाता है। पीओ डूडा डॉ. अजय सिंह ने कहा कि यदि बिचौलिया इस योजना का लाभ दिलाए जाने को लेकर रुपये मांगता है तो इसकी शिकायत कार्यालय में कर सकते हैं।
अंबूपुर बेरहवा में भी लाभार्थियों को मिली सौगात
लखीमपुर खीरी। शनिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा ग्राम अंबूपुर बेरहवा पहुंची। केंद्रीय मंत्री ने पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थी सुधा देवी, मुन्ना गिरी, राकेश गुप्ता, हरिश्चंद्र गिरी, राम सहाय, पीएम आवास योजना के लाभार्थी किरण देवी, पूनम,पूजा, दीपू, सुमन, शौचालय के लाभार्थी कुन्ना, आलोक, सरिता, रामू, अरविंद और मनरेगा योजना के तहत 100 दिन का रोजगार पाने वाले रंजीत, रामप्रवेश, हरदीप सिंह, किरण देवी को हितपत्र प्रदान किए। तीन टीवी रोगियों को पोषण पोटली, चार लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, सैम श्रेणी के दो बच्चों को सुपोषण किट, दो छह माह के शिशुओं का अन्नप्राशन एवं दो गर्भवती धात्री महिलाओं की गोद भराई की। संवाद