फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   124 crores sent to the accounts of 2691 beneficiaries of PM housing

पीएम आवास के 2691 लाभार्थियों के खातों में भेजे गए 124 करोड़

Wed, 20 Jan 2021 11:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
124 crores sent to the accounts of 2691 beneficiaries of PM housing
लखीमपुर खीरी। बुधवार को वर्चुअल कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम आवास योजना के लाभार्थियों के खातों में धनराशि भेजने का शुभारंभ किया। एनआईसी में हुए कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने लाभार्थी नन्हें सिंह से सीधी बातचीत की। जनपद के लाभार्थियों के खातों में एक अरब 24 करोड़ 65 लाख 30 हजार की धनराशि भेजी गई है, जिसमें प्रथम, द्वितीय और किस्त के लाभार्थी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

जिला सूचना एवं विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के छह लाख 10 हजार लाभार्थियों के खातों में 2691 करोड़ की धनराशि का ऑनलाइन हस्तांतरण किया। इसके बाद उन्होंने मूल्यांकन और परफॉर्मेंस के आधार पर चयनित यूपी के पांच जनपदों के लाभार्थियों से संवाद किया। इस संवाद कार्यक्रम में सबसे पहले खीरी जनपद के लाभार्थी नन्हें सिंह से बात की।
विज्ञापन

परियोजना निदेशक रामकृपाल चौधरी ने बताया कि जनपद खीरी में पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों के बैंक खातों में एक अरब 24 करोड़ 65 लाख 30 हजार की धनराशि भेजी गई है। इसमें प्रथम किस्त 21,317 लाभार्थियों के खाते में 85 करोड़ 26 लाख 80 हजार, द्वितीय किस्त 5435 लाभार्थियों के खाते में 34 करोड़ चार लाख 50 हजार एवं तीसरी किस्त 340 लाभार्थियों के खाते में 34 लाख की धनराशि भेजी गई है। इस वर्चुअल कार्यक्रम में खीरी सांसद अजय मिश्र टेनी, विधायक सदर योगेश वर्मा, विधायक श्रीनगर मंजू त्यागी, विधायक मोहम्मदी लोकेंद्र प्रताप सिंह, डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, सीडीओ अरविंद सिंह, बीडीओ संतोष सिंह, प्रीति वर्मा समेत योजना के 10 लाभार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब घर बना लिया तो एक दिन गरीबी भी होगी दूर: प्रधानमंत्री मोदी
वर्चुअल कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पीएम आवास योजना ने देश के गांवों की तस्वीर बदलनी शुरू कर दी है। लोगों में विश्वास जगाया कि आज नहीं तो कल अपना आशियाना जरूर मिलेगा। यूपी उन प्रांतों में शामिल है जहां इस योजना के तहत तेजी से घर बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती (प्रकाश पर्व) के कारण आज का दिन बहुत ही शुभ है। उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि आवास सम्मानजनक तोहफा है, जो आत्मविश्वास बढ़ाता है। जब घर बना लिया तो एक दिन गरीबी भी दूर होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed