फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   किशनपुर में बाघ देख रोमांचित हुए सैलानी, खींची फोटो

किशनपुर में बाघ देख रोमांचित हुए सैलानी, खींची फोटो

Mon, 17 Dec 2018 10:23 PM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
किशनपुर में बाघ देख रोमांचित हुए सैलानी, खींची फोटो

विज्ञापन

बाघ देख रोमांचित हुए सैलानी, खींची फोटो

पलियाकलां। दुधवा टाइगर रिजर्व में सर्दी के बाद सैलानियों की भीड़ उमड़ रही है। किशनपुर में जिप्सियों में सवार होकर जंगल जाने वाले अधिकतर सैलानियों को वनराज बाघ के दर्शन हो रहे हैं। इसमें सैलानी बाघ देखकर काफी रोमांचित हो रहे हैं तथा उसकी फोटो अपने-अपने कैमरों में उतार रहे हैं। साथ ही गैंडों को देखकर भी सैलानी काफी उत्साहित दिखाई दे रहे हैं।
दुधवा टाइगर रिजर्व के विशालकाय साल व सागौन के मनमोहक वन में बाघ, गैंडा, हाथी, भालू, पाड़ा, चीतल, काकड़, सांभर, मगर, वानर व बारहसिंगा आदि स्वच्छंद वास करते हैं। इसीलिए दुधवा दर्शन के लिए बड़ी संख्या में देशी विदेशी सैलानी लालायित रहते है। शहर क्षेत्र से कहीं ज्यादा जंगली इलाकों में इन दिनों सर्दी का कहर बढ़ गया है। सर्दी के बावजूद भी दुधवा में सैलानियों की भीड़ उमड़ रही है। इतना ही नहीं दुधवा में आने वाले अधिकतर सैलानियों को बाघ भी निराश नहीं जाने दे रहे हैं। सबसे अधिक बाघों की साइटिंग किशनपुर में हो रही है। वहीं दुधवा में सलूकापुर में एक सींघ वाले गैंडों को देखकर भी सैलानी काफी उत्साहित हो रहे हैं। दुधवा टाइगर रिजर्व में करीब 75 बाघ वास करते हैं लेकिन इन बाघों में आधे से अधिक बाघ किशनपुर रेंज में पाये जाते हैं। इसलिये दुधवा आने वाले सैलानी बाघों के दीदार के लिये किशनपुर जरुर आना चाहता है। कुल मिलाकर किशनपुर दुधवा का दिल है। बाघों के दीदार में किशनपुर क्षेत्र देश से लेकर विदेश तक काफी फेमस है। लेकिन किशनपुर में पर्यटकों की सुविधाओं का टोटा है।
विज्ञापन


वन्यजीव प्रेमियों ने देखा बाघ, खींची फोटो
वन्यजीव प्रेमी अनुराग कुमार के साथ पर्यवरण संरक्षण के लिए आए ग्रुप के सदस्यों ने किशनपुर में बाघ देखा साथ ही उसकी फोटो भी खींची। ग्रुप में करूण अग्रवाल, वसुधा अग्रवाल, डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ. रिचर्ड, अज गुप्ता, मोहित, रुचिरा सिंह आदि शामिल रहे। इस ग्रुप के मुताबिक गुलरी घाट, घघरौला व सोनारीपुर में बाघ सैलानियों को दिखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबेरियन पक्षियों ने झादीताल में डाला डेरा
किशनपुर बाघों के कुनबे को लेकर जाना जाता है लेकिन इस क्षेत्र में स्थित झादीताल में हर साल साइबेरियन पक्षियों का डेरा रहता है। इसी में साइबेरियन मेहमानों ने अपने समय पर आकर झादीताल में डेरा जमाया है। इन दिनों सुरखाल, पेंटल, लालसर व नीलसर साइबेरियन पक्षी यहां आ पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed