{"_id":"5bbdfc23867a5528167ebaa9","slug":"121539177507-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघ की दहाड़ सुन घरों में दुबके लोग, युवक बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघ की दहाड़ सुन घरों में दुबके लोग, युवक बेहोश
Updated Wed, 10 Oct 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाघ देख बेहोश हुआ युवक
हकीमपुरवा और मौजमाबाद में बाघ की दहशत
अमर उजाला ब्यूरो
महेवागंज/सुंदरवल। वन रेंज गोला के अंदेशनगर बीट के अंतर्गत मंगलवार को दो जगह बाघ की दहाड़ से लोग दहशत में आ गए। हकीमपुरवा गांव में गन्ने के खेत में बछड़े का शिकार के लिए बाघ को झपटते देख गांव के असीउल्ला के होश उड़ गए। उसने घर में घुस कर दरवाजा बंद कर लिया और भीतर से ही शोर मचाया। बाघ दहाड़ता हुआ खेतों में चला गया। बाघ की दहाड़ से गांव में दहशत फैल गई।
ग्रामीणों ने रात नौ बजे यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को आग जलाकर सभी लोगों को सचेत रहने की सलाह दी। उधर मौजमाबाद गांव के गुड्डूू अपने खेत में धान काट रहे थे। गुड्डू ने बताया कि इस बीच उन्हें पूरब से उत्तर की तरफ सड़क पार करते समय बाघ दिखाई दिया। इससे वह बेहोश हो गया। घर वालों ने उसे कस्बे के एक डॉक्टर के यहॉं भर्ती कराया। वन दरोगा संजय आजाद ने बताया कि फूलबेहड़ क्षेत्र के कई गांवों में बाघ देखे जाने का शोर हो रहा है। टीमें लगाई गई हैं। ग्रामीणों से सतर्क रहने को कहा गया है।